Rashifal 2026 Shani ki rashi makar mein surya budh and shukra in new year which zodiac get benefit जनवरी 2026 में शनि की राशि में 3 ग्रह मचाएंगे हलचल, जानें किन राशियों को लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जनवरी 2026 में शनि की राशि में 3 ग्रह मचाएंगे हलचल, जानें किन राशियों को लाभ

Rashifal 2026 Shani ki rashi makar :  नया साल कई ग्रह गोचर लेकर आ रहा है। शनि मकर राशि के स्वामी हैं। सबसे पहले जनवरी में शनि की राशि मकर में एक साथ तीन ग्रह गोचर करेंगे, इसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर होगा। यहां जानें

Tue, 2 Dec 2025 12:24 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जनवरी 2026 में शनि की राशि में 3 ग्रह मचाएंगे हलचल, जानें किन राशियों को लाभ

नया साल कई ग्रह गोचर लेकर आ रहा है। शनि मकर राशि के स्वामी हैं। सबसे पहले जनवरी में शनि की राशि मकर में एक साथ तीन ग्रह गोचर करेंगे, इसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर होगा। आपको बता दें कि सूर्य जो अभी वृश्चिक राशि में आएंगे, वो नए साल 2026 में जनवरी में मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसे मकर संक्रांति भी कहते हैं। इसके अलावा बुध भी मकर राशि में गोचर करेंगे और शुक्र भी मकर राशि में गोचर करेंगे। 13 जनवरी 2026 को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 फरवरी 2026 तक वहीं रहेंगे. इसके बाद 17 जनवरी 2026 को बुध भी मकर राशि में आएंगे। इस प्रकार शनि की इस राशि में तीन ग्रह होंगे, जिसके कारण असर विभिन्न राशियों पर हलचल रहेगी। मकर राशि की बात की जाए तो इस राशि के लोगों का जनवरी का महीना अच्छा रहेगा। इस बात का धयान रखें कि किसी पर भी आंखें बंद करके विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं है। सोच-समझकर फैसले लें। आपके दुश्मन एक्टिव होंगे। बिजनेस में थोड़ी रुकावट के बावजूद लाभ मिलेगा। मानसिक तौर पर तनाव भी रहेगा। यहां हम बता रहे हैं, उन राशियों के बारे में जिन्हें इस योग के कारण लाभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल में मार्गी शनि का मेष राशि वालों पर क्या होगा असर, पढ़ें मेष राशिफल 2026

आइए जानें किन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव और मिलेगा लाभ

मकर राशि में तीन ग्रहों की हलचल से धनु राशि को लाभ होगा, हालांकि बहुत अधिक अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन करियर में इतने समय से आप लो फील कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छे परिणाम आएंगे, बिजनेस में भी प्रॉफिट होगा, पहले के नुकसान पूरे होंगे। मीन राशि वालों के लिए भी अच्छे नतीजे सामने आएंगे। इस दौरान आपको इनकम बढ़ने के साथ एग्जाम में भी सफलता मिलेगी। मीन राशि वालों की सेविंग्स बढ़ेंगी और पुराना बकाया भी मिल सकता है। आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपके लिए समय उत्तम हैं। इस दौरान संतान और पिता की तरफ से भी आपको अच्छी खबर मिलेगी। रिश्ते भी आपके थोड़े सुधरेंगे। मेष राशि वालों को भी इस योग से लाभ होगा। रिश्तों में थोड़ा बदलाव आएगा, लेकिन धन की स्थिति में पहले से मामूली सुधार होगा। आपके धन की स्थिति बदलेगी, कुल मिलाकर आपके लिए समय अच्छा है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!