Shani gochar nakshatra parivartan may 2026 3 zodiac get lucky by shani dev kripa rashifal in hindi शनि का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए लाएगा शुभ योग, मई में शनि मीन में रहकर बदलेंगे नक्षत्र, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए लाएगा शुभ योग, मई में शनि मीन में रहकर बदलेंगे नक्षत्र

Shani Nakshatra Parivartan 2026 Horoscope: शनि न्यायाधीश कहे जाते हैं, ये धीमी चाल से चलते हैं और सभी राशियों के कर्मों का हिसाब करते हैं। शनि अभी मीन राशि में हैं और 17 मई 2026 को वे नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं।

Wed, 11 Feb 2026 09:19 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि का नक्षत्र  परिवर्तन कई राशियों के लिए लाएगा शुभ योग, मई में शनि मीन में रहकर बदलेंगे नक्षत्र

Shani Nakshatra Parivartan 2026 Horoscope: शनि न्यायाधीश कहे जाते हैं, ये धीमी चाल से चलते हैं और सभी राशियों के कर्मों का हिसाब करते हैं। शनि अभी मीन राशि में हैं और 17 मई 2026 को वे नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इसके अलावा शनि के रूप में जाने जाते हैं और वह सबसे धीमी गति से चाल चलने वाले ग्रह हैं। वर्तमान में शनि मीन राशि में रहेंगे और अगले साल 2027 तक मीन राशि में रहेंगे, इसके बाद 2027 के आखिर में शनि राशि परिवर्तन कर मेष राशि में जाएंगे। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से आपके लिए अच्छे योग बन रहे हैं, इस समय में सभी राशियों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि वो गुस्सा कम से कम दिखाएं और पुरानी बातों को सही करें। कई राशियों को इस परिवर्तन से दिक्कत भी हो सकती है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। यहां हम बता रहे हैं उन राशियों के बारे में जो शनि से लाभ पाएंगी। आइए जानें शनि के इस परिवर्तन का शुभ प्रभाव किन राशियों पर

सिंह राशि के लिए भी शुभ लाभ

सिंह राशि वालों के लिए शुभ लाभ का योग रहेगा, एक तो आपके साथ अच्छा होगा और आपको नौकरी और बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। आपके लिए समय उत्तम रहने वाला है। आपकी सेविंग आपको एक मजबूत आधार देंगी। आप प्रमोटर्स के जरिए भी पैसा पाएंगे, सरकारी नौकरी लगने के भी चांस आपके ज्यादा हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 ग्रह 28 फरवरी को एक लाइन में, ग्रह अलाइनमेंट से 3 राशियों के लिए अच्छे बदलाव
ये भी पढ़ें:30 साल बाद शनि का महागोचर, नीच राशि में जाएंगे,किन 4 राशियों को देंगे वरदान
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती से लेकर सोमवती अमावस्या तक होती है पीपल के पेड़ की पूजा

धनु राशि वालों के लिए बिजनेस में तरक्की

आपको बता दें कि शनि मीन राशि में हैं। शनि मीन राशि में रहकर जो नक्षत्र बदल रहे हैं, उससे धनु राशि वालों के लिए बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। आपका बिजनेस आगे बढ़ेगा, आप लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। आपके टारगेट पूरे होंगे। किसी वजह से जो काम पहले नहीं हो पा रहे थे, वो भी सपना आप पूरा कर पाएंगे।

मकर राशि वालों के लिए लाभ के योग

मकर राशि वालों को शनिदेव अच्छा रिजल्ट देंगे। इन राशि के लोगों को शनिदेव कोर्ट के मामलों में लाभ कारएंगे। लवलाइफ में भी आपके लिए अच्छे योग हैं। इसलिए इस समय विवाह आदि तय हो सकती है। आपके लिए विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। आपको इस समय आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!