Rashifal shani big gochar 2027 mein neech mesh rashi after 30 years know lucky zodiac get profit astrology news in hindi 30 साल बाद 2027 में होगा शनि का महागोचर, अपनी नीच राशि में जाएंगे शनि, किन 4 राशियों को देंगे वरदान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

30 साल बाद 2027 में होगा शनि का महागोचर, अपनी नीच राशि में जाएंगे शनि, किन 4 राशियों को देंगे वरदान

शनिदेव सभी के जीवन में कर्मों का हिसाब करते हैं। शनि सिखाते हैं कि हमें अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। शनि आपको देखते, उसमें सुधार करवाते हैं और आगे बढ़ाते हैं। आपको बता दें कि शनि अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं

Tue, 10 Feb 2026 01:30 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
30 साल बाद 2027 में होगा शनि का महागोचर, अपनी नीच राशि में जाएंगे शनि, किन 4 राशियों को देंगे वरदान

शनिदेव सभी के जीवन में कर्मों का हिसाब करते हैं। शनि सिखाते हैं कि हमें अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। शनि आपको देखते, उसमें सुधार करवाते हैं और आगे बढ़ाते हैं। आपको बता दें कि शनि अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि का यह गोचर अभी गुरु की राशि में हैं। लेकिन ढ़ाई साल होने पर यानी साल 2027 में शनि मेष राशि में जाएंगे। यह शनि की नीच राशि है। आपको बता दें कि शनि की उच्च की राशि तुला है, इस राशि में जब शनि होते हैं, तो शनि पहले से और भी अधिक मजबूत हो जाते हैं। लेकिन शनि की नीच की राशि मेष राशि है। शनि जब मेष में होते हैं, तो कमजोर हो जाते हैं। इसलिए 30 साल बाद शनि का बड़ा गोचर होने वाला है, जब शनि मेष राशि में जाएंगे। इस राशि में शनिदेव के आने से कई राशियों के लिए लाभ के लिए, कुछ के लिए मिलेजुले और कुछ के लिए नेगेटिव समय रहेगा। यहां इस बारे में ज्योतिर्विद ने बताया है कि शनिदेव किस राशि को लाभ देंगे और किसके लिए परेशानियां आएंगी।

क्या कहना है शनि मेष गोचर को लेकर ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी का?

ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार ग्रहो में न्यायाधीश शनि वर्ष 2027 में अपनी नीच राशि मेष में प्रवेश करेंगे। शनि 30 वर्षों के बाद नीच राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। जहां शनि के परिवर्तन से साढेसाती एवं ढैय्या के प्रभाव में परिवर्तन होगा। शनि के इस गोचर से सबसे अधिक प्रभाव चार राशियों को होगा, इनमें मेष, कर्क, तुला, मकर राशियां हैं। इन राशियों के लिए दिक्कत का समय रहेगा, आर्थिक से लेकर रिलेशनशिप में इन्हें परेशानी का सामना करना होगा। लेकिन वृष, सिंह, वृश्चिक, कुम्भ राशि के लिए यह महागोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। इन राशियों के लोगों को लाभ के योग के साथ पर्सनल लाइफ में भी खुशियां रहेगीं। आपको बिजनेसमें भी लाभ होगा। इस राशि के लोगों के लिए चीजें पहले से बेहतर होंगी और भाग्य साथ देगा। सभी बिगड़ते काम बनेंगे।मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि के लिए सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों समय रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में मीन राशि में आएंगे सूर्य और शुक्र, शनि के साथ बनेगी युति, इनको लाभ?
ये भी पढ़ें:शनि की कुंभ राशि में जाने के बाद शुक्र होंगे उदय, इन 3 राशियों के लिए लाभकारी
ये भी पढ़ें:शनि मीन में होंगे वक्री, जुलाई में साढ़ेसाती राशियों के लिए लाभ और हानि दोनों

शनि की साढ़ेसाती की राशि पर भी प्रभाव
इसका असर शनि की साढ़े साती पर भी होगा। मेष राशि के लिए दिक्कतें होंगी, आपको पर्सनल लाइफ से लेकर आर्थिक लाइफ में दिक्कत होती है। वहीं कुंभ राशि के लिए चीजें आसान होंगी। इस राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, इस राशि पर साढ़ेसाती उतरेगी। वहीं मीन राशि के लिए भी दिक्कतें रहेंगी।

शनिदेव से जुड़े सवाल

शनि देव को कौन सा ग्रह कहते हैं?

शनिदेव को कर्मों का फल देने वाला ग्रह बोला गया है।

शनि एक राशि में कितने साल रहते हैं?

शनि एक राशि में ढ़ाई साल रहते हैं।

शनि की साढ़ेसाती और ढैया कितने सालों की होती है?

शनि की साढ़ेसाती 7.5 सालों की और ढैय्या ढ़ाई साल की होती है।

शनि 2027 में किस राशि में जाएंगे?

2027 में शनि मेष राशि में जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!