शनि, बुध और राहु की बदलेगी चाल, इन 2 राशियों को होगा लाभ
हिंदू पंचांग के अनुसार कुछ दिनों में शनि, बुध और राहु की चाल बदलने जा रही है। 23 नवंबर को राहु भी बदलाव करेंगे और शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि राहु अपने ही नक्षत्र में पूरे 12 साल बाद प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद 28 नवंबर 2025 को शनि देव मार्गी होंगे।

हिंदू पंचांग के अनुसार कुछ दिनों में शनि, बुध और राहु की चाल बदलने जा रही है। 23 नवंबर को राहु भी बदलाव करेंगे और शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि राहु अपने ही नक्षत्र में पूरे 12 साल बाद प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद 28 नवंबर 2025 को शनि देव मार्गी होंगे। शनि की सीधी चाल 28 नवंबर 2025 से 27 जुलाई 2026 तक रहेगी। इसके अगले ही दिन यानी 29 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि, बुध और राहु की चाल बदलने से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, शनि, बुध और राहु की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ-
तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए ये समय सचमुच चमकने वाला है। शनि और बुध के मार्गी होने से करियर में नई गति आएगी और जिस काम में रुकावटें आ रही थीं, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे। कई लोगों को नौकरी में प्रमोशन, नई पोजिशन या बेहतर अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। राहु के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश के कारण अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं, जैसे बंद पड़ा कोई मामला सुलझ जाना, अप्रत्याशित पैसा मिल जाना या कोई बड़ा मौका हाथ लग जाना। कुल मिलाकर तुला राशि के लिए यह समय धन, सफलता और नए अवसरों का संयोग लेकर आया है, जहां मेहनत का फल पहले से कहीं अधिक मिलेगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले पहले से ही शनि की कृपा में चल रहे हैं, और अब शनि और बुध के मार्गी होने से इनका भाग्य कई गुना मजबूत हो जाएगा। आर्थिक बढ़त साफ दिखाई देगी। नई आमदनी, बिजनेस में बड़ा मुनाफा या किसी बड़े समझौते (कॉन्ट्रैक्ट) का मिलना संभव है। करियर में भी अच्छे बदलाव आएंगे, जैसे प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या लंबे समय से अटके हुए कामों का एक झटके में पूरा हो जाना। राहु का अपने ही नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश कुंभ वालों के लिए खास है, क्योंकि इससे अचानक धन लाभ, किसी दावे का निपटारा या ऐसी सफलता मिल सकती है जिसकी उम्मीद नहीं थी। कुल मिलाकर यह समय कुंभ राशि के लिए मालामाल होने, अवसर बढ़ने और भाग्य खुलने का है-जहां किस्मत भी साथ देगी और मेहनत भी रंग लाएगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन