2026 New Year Horoscope: Shani Will Bless These Zodiac Signs आने वाले साल 2026 में शनिदेव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, राजा के समान बिताएंगे जीवन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आने वाले साल 2026 में शनिदेव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, राजा के समान बिताएंगे जीवन

ज्योतिष में शनि देव को बेहद महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि सिर्फ अशुभ फल नहीं देते हैं। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। 2026 में शनि की स्थिति स्थिर रहेगी और यह पूरे साल मीन राशि में विराजमान रहेंगे।

Thu, 20 Nov 2025 05:07 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आने वाले साल 2026 में शनिदेव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, राजा के समान बिताएंगे जीवन

ज्योतिष में शनि देव को बेहद महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि सिर्फ अशुभ फल नहीं देते हैं। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। शनि रंक को भी राजा बना देते हैं। 2026 में शनि की स्थिति स्थिर रहेगी और यह पूरे साल मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इस कारण कुछ राशियों पर इनकी विशेष कृपा बनी रहेगी। शनि का असर सिर्फ पैसों पर नहीं, बल्कि करियर, परिवार, सेहत और जीवन में मिलने वाली स्थिरता तक एक साथ दिखाई देता है। आइए जानते हैं, साल 2026 में किन राशियों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा-

वृषभ राशि- वृषभ जातकों के लिए 2026 काफी अच्छा रहेगा। शनि की कृपा से धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने निवेश बेहतर परिणाम देंगे। व्यापारियों को विस्तार के मौके मिलेंगे, वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार के साथ समय सुकून भरा बीतेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि पर शनि की ढैय्या रहेगी, लेकिन इसके बावजूद साल आपके लिए शुभ संकेत ला रहा है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और करियर में सुधार की स्थिति बनेगी। निजी जीवन और रिश्तों में संतुलन लौटेगा। चुनौतियाँ रहेंगी, लेकिन आप हर स्थिति का सामना मजबूती से कर पाएंगे।

तुला राशि- तुला राशि शनि की उच्च राशि मानी जाती है। लंबे समय से जिस प्रगति का इंतजार था, वह 2026 में दिखाई देगी। नौकरी हो या कारोबार, मेहनत का सीधा फायदा मिलेगा। धन वृद्धि, रिश्तों में मजबूती और योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में भी शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा तुला से मीन राशि तक का हाल, जानें पंडित जी से

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले शनि की साढ़े साती के अंतिम चरण में हैं, लेकिन 2026 आपके लिए राहत और सफलता लेकर आएगा। मेहनत के परिणाम मिलने लगेंगे, रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शनि की कृपा से मानसिक स्थिरता भी बढ़ेगी। यह साल आपकी तरक्की और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!