Kumbh Rashi me Surya Rahu Rashifal Sun Transit Rahu in Aquarius These 3 zodiacs should be cautious in February 2026 कुंभ राशि में सूर्य, राहु की युति से ये 3 राशियां रहें सावधान, होगा धन का नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कुंभ राशि में सूर्य, राहु की युति से ये 3 राशियां रहें सावधान, होगा धन का नुकसान

Kumbh Rashi me Surya Rahu: कुछ ही दिनों में सूर्य शनि की राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के गोचर करते ही दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिससे ग्रहण योग का निर्माण होगा। इस गोचर से कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत होगी।

Mon, 26 Jan 2026 09:50 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुंभ राशि में सूर्य, राहु की युति से ये 3 राशियां रहें सावधान, होगा धन का नुकसान

Kumbh Rashi me Surya Rahu, सूर्य और राहु का गोचर 2026: सूर्य ग्रहों के राजा माने जाते हैं, जिनकी चाल खास महत्व रखती है। फरवरी के महीने में सूर्य गोचर करने वाले हैं। वर्तमान में सूर्य ग्रह मकर राशि में विराजमान हैं। कुछ ही दिनों में सूर्य शनि की राशि में प्रवेश करेंगे। मायावी ग्रह राहु पहले से ही कुंभ राशि में पैर जमाए बैठे हुए हैं। सूर्य के गोचर करते ही दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिससे ग्रहण योग का निर्माण होगा। यह योग अशुभ माना जाता है। कुंभ राशि में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। सूर्य के कुंभ गोचर से कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत होगी।

कुंभ राशि में सूर्य, राहु की युति से ये 3 राशियां रहें सावधान, होगा धन का नुकसान

कर्क राशि

शनि की कुंभ राशि में सूर्य और राहु का गोचर कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद नहीं माना जा रहा है।

  • कुछ कामों में देरी हो सकती है।
  • ऑफिस की पॉलिटिक्स आप पर भारी पड़ सकती है।
  • आर्थिक रूप से खर्च भी बढ़ सकते हैं।
  • वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मचा रहेगा।
  • फालतू के झगड़ों से बचें।
  • इस समय आपके लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 साल बाद शुक्र-शनि की चाल करेगी कमाल, इन राशियों को मिलेगा धन ही धन
ये भी पढ़ें:26 जनवरी से 1 फरवरी तक 4 राशियों का समय वरदान से कम नहीं, होगा लाभ

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए शनि की कुंभ राशि में सूर्य और राहु का गोचर शुभ नहीं रहेगा।

  • यह समय इस राशि के लोगों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है।
  • निवेश का मामला परेशानी दे सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर ज्यादा महसूस हो सकता है।
  • व्यापारियों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

कन्या राशि

शनि की कुंभ राशि में सूर्य और राहु का गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है।

  • निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  • धन के मामले में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।
  • मानसिक स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा।
  • वहीं, इस दौरान यात्रा करते समय सावधानी जरूर बरतें।
  • अपनी मां की सेहत का खास ख्याल रखें।

क्या होता है ग्रहण योग?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण योग तब बनता है, जब राहु ग्रह की युति सूर्य या चंद्रमाके साथ बनती है। सूर्य ग्रह पर छाया ग्रह राहु का प्रभाव पड़ने पर जातक के जीवन में मानसिक और शारीरिक तौर पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 27 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!