scorpio horoscope today 23 april 2026 aaj ka vrishchik rashifal future predictions and bhavisyafal वृश्चिक राशिफल 23 अप्रैल: वृश्चिक राशि वाले आज पैसों से जुड़ी इन 4 बातों को ना करें नजरअंदाज, पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वृश्चिक राशिफल 23 अप्रैल: वृश्चिक राशि वाले आज पैसों से जुड़ी इन 4 बातों को ना करें नजरअंदाज, पढ़ें विस्तृत राशिफल

Vrishchik Rashifal Today 23 April 2026: वृश्चिक राशि राशि चक्र की आठवीं राशि हैं। आपके जन्म के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में होता है, तो आपकी वृश्चिक राशि मानी जाती है। आज वृश्चिक राशि वालों के लिए समय कैसा रहेगा? यहां पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल-

Thu, 23 April 2026 06:54 AMIshita Kotiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वृश्चिक राशिफल 23 अप्रैल: वृश्चिक राशि वाले आज पैसों से जुड़ी इन 4 बातों को ना करें नजरअंदाज, पढ़ें विस्तृत राशिफल

Scorpio Horoscope Today 23 April 2026, आज का वृश्चिक राशिफल: आज का दिन संकेत देगा कि आपको अपने अंदर चल रहे किसी बात को खत्म करने की जरूरत है। जो चीजें आप अब तक चुपचाप सहते आ रहे हैं, उन्हें कहने की जरूरत है। आज का माहौल इसी वजह से थोड़ा गहरा महसूस हो सकता है। आज आप उन चीजों में आगे बढ़ सकते हैं जिसे काफी लंबे से टाला जा रहा है। ये रिश्ते में खिंचाव या फिर कोई ऐसी देरी हो सकती है जो आप समझने को तो समझ गए थे लेकिन सही तरीके से संभाल नहीं पा रहे थे। आज का दिन इसी चीज को समझदारी से संभालने का मौका देगा। तो आज बिना किसी भी लड़ाई-झगड़े के चीजों को सेटल करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि का लव राशिफल

आज आपको समझ आएगा कि रिश्ते में कभी-कभी चुप रहना सही फैसला होता है लेकिन ये हर बात नहीं हो सकता है। एक समय के बाद ऐसा हो जाता है कि यही चुप्पी गलत चीज पर पर्दा डालने लगती है। अगर अब तक आप शांति की वजह से किसी बात को दबाए हुए हैं तो आज आपको एहसास होगा कि सच बोलना अब जरूरी है। सिंगल लोगों को आज समझ आ सकता है कि उन्हें किस तरह के रिश्ते में रहना है और वो किस चीज को बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं। आज के दिन जो क्लैरिटी मिले उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज उन चीजों पर बोलना होगा जो आप काफी समय से सहते आ रहे हैं। ये दूरी महसूस होना भी हो सकता है या फिर किसी की ओर से कम एफर्ट्स देना भी हो सकता है। आपको ये समझना होगा कि सच बोलने से रिश्ता कभी भी खत्म नहीं होता है बल्कि ये और भी मजबूत बनता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aaj ka rashifal: चंद्रमा-गुरु दोनों पुनर्वसु नक्षत्र में, कौन सी राशियां लकी?

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

जिन काम को आप अब तक पर्दे के पीछे करते आए हैं, आज उस मेहनत को सबके सामने लाने का समय है। आज स्मार्ट तरीके से आगे बढ़ने की कोशिश करें। ज्यादा शोर मचाने की बजाय खुद पर और खुद के काम पर पूरा भरोसा रखें। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई पुराना काम या फिर तैयारी काम आएगी। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं तो उनके लिए कोई पुराना फैसला आज बड़ा साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा जाने वाला है। जो चीजें पहले नामुमकिन या मुश्किल लग रही थीं, वो सब आज आसान हो जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 23 अप्रैल 2026:आज तुला राशि की लाइफ में क्या रहेगी हलचल

वृश्चिक राशि का फाइनेंशियल राशिफल

आज आपको अपने पैसों से जुड़ी किसी पुरानी या उलझी हुई बात को क्लियर करना होगा। आज का दिन ऐसा नहीं है कि जो आप जैसा चाहें वैसा ही सब अपने आप ठीक हो जाए। अगर किसी के साथ पैसे का लेन-देन है तो आज क्लैरिटी के साथ समझ लें कि किस पर क्या जिम्मेदारियां हैं? अगर आज निवेश या फिर सेविंग का मन बना रहे हैं तो आज ठीक से पहले समझ लें कि आपके पास क्या-क्या है? सब कुछ सुनिश्चित करके ही कोई फैसला लें। अगर किसी के साथ भी पैसों से जुड़ा डाउट मन में है तो सीधा सवाल कर लें। आज घुमा-फिराकर बात करने से कुछ नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aaj ka Kumbh Rashifal : 23 अप्रैल को कुंभ राशि के लिए ज्योतिष की क्या है सलाह

वृश्चिक राशि का हेल्थ राशिफल

आप काफी लंबे समय से कोई बात अपने अंदर दबाकर रखते आए हैं और आज ये आपकी बॉडी से साफ दिखेगा। आज भारीपन से महसूस हो सकता है। थकान होगी, बैचेगी होगी या फिर ऐसा हो सकता है सि जबड़े में कसाव से महसूस हो। आपको अंदर से एहसास होगा कि बॉडी में तनाव सा है। आज कोई नियम बनाने की जरूरत नहीं है। आराम करें और टेंशन को रिलीज होने दें। खुद को समय देंगे तो चीजें बेहतर हो जाएंगी। गर्म पानी पिएं। शांत माहौल में रहने की कोशिश करें। ज्यादा तनाव हो तो धीरे-धीरे सांस लें। इससे बहुत आराम मिलेगा। लिखने से भी राहत मिलेगी। आज टहलने की भी कोशिश करें लेकिन इस दौरान अपने साथ फोन ना रखें। जब आप अपने अंदर की बात को मान लेंगे, आपका शरीर अपने आप ही रिलैक्स महसूस करने लगेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए सलाह

आज के दिन ज्यादा ओवरथिंक ना करें। चीजों को समझें और क्लैरिटी मिलते ही उस पर एक्शन लें। आपको हर चीज आराम से ही करनी है ताकि इमोशंस का बैलेंस ना बिगड़े।

वृश्चिक राशि का लकी नंबर: 1

वृश्चिक राशि का लकी रंग: इंडिगो ब्लू

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!