Aaj ka rashifal 23 april 2026 horoscope today lucky zodiacs from aries to pisces future predictions Aaj ka rashifal 23 april 2026: चंद्रमा-गुरु दोनों पुनर्वसु नक्षत्र में, अत्यंत शुभकारी समय, मेष समेत कौन सी राशियां लकी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj ka rashifal 23 april 2026: चंद्रमा-गुरु दोनों पुनर्वसु नक्षत्र में, अत्यंत शुभकारी समय, मेष समेत कौन सी राशियां लकी

Aaj ka rashifal, horoscope today: आज ग्रहों की स्थिति और इनकी चाल आपके लिए क्या कमाल लाएगी, पढ़ें ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय मेष से लेकर मीन, सभी 12 राशियों का राशिफल

Thu, 23 April 2026 04:53 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj ka rashifal 23 april 2026: चंद्रमा-गुरु दोनों  पुनर्वसु नक्षत्र में, अत्यंत शुभकारी समय, मेष समेत कौन सी राशियां लकी

23 अप्रैल 2026 की गृह स्थिति- उच्च का सूर्य मेष राशि में, स्वग्रही शुक्र वृषभ राशि में, गुरु चंद्रमा का गजकेसरी योग मिथुन राशि में। यहां गजकेसरी योग शुभ बन रहा है क्योंकि चंद्रमा भी पुनर्वसु नक्षत्र में, गुरु के नक्षत्र में हैं और गुरु के साथ संयोग कर रहे हैं और गुरु भी गुरु के नक्षत्र में हैं। तो ये एक बड़ी अच्छी स्थिति यहां प बनती हुई दिखाई पड़ रही है। ये जनमानस के लिए अत्यंत शुभकारी और पराक्रम बढ़ेगा। पराक्रम में शुभता रहेगी। केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध, मंगल और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। ये अभी भी संयोग गलत है, गड़बड़ है।

राशिफल-

मेष राशि

पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अत्यंत शुभकारी। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम, विवाह की तरफ जाएगा। प्रेम, संतान, व्यापार, स्वास्थ्य सब कुछ अद्भुत है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि में बुध,सूर्य, मंगल की होगी तिगड़ी, मई में कौन सी राशियां लकी

कर्क राशि

खर्च की अधिकता थोड़आ मन को परेशान करेगी। खर्चे सही जगह पर होंगे फिर भी थोड़ी स्थिति गड़बड़ रहेगी। प्रेम संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान से खुशहाल समाचार मिल सकती है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है, बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

व्यापारिक सफलता मिलेगी। व्यापारिक विस्तार होगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि

थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। हालांकि सीखने को बहुत मिलेगा। ज्ञानार्जन के लिए अति उत्तम समय। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 23 अप्रैल: मेष राशि आज धन के नुकसान से बचें, पढ़ें आज का मेष राशिफल

मकर राशि

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत, बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। प्रेम के लिए, संतान के लिए, निर्णय लेने की स्थिति के लिए बहुत अच्छा समय, शुभ समय। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। घर में कुछ शुभ संस्कार होंगे। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार स्वयं में और घर में दिखाई पड़ रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!