Sawan 2025 Start to End Date know how many monday will occur during sawan Sawan 2025: इस साल कब से शुरू होगा सावन? जानें कितने पड़ेंगे सोमवार, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sawan 2025: इस साल कब से शुरू होगा सावन? जानें कितने पड़ेंगे सोमवार

Sawan 2025: हिंदू धर्म में सावन मास शिव आराधना के लिए खास माना गया है। जानें इस साल सावन माह कब से शुरू होगा और कितने सोमवार पड़ेंगे।

Tue, 6 May 2025 07:59 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Sawan 2025: इस साल कब से शुरू होगा सावन? जानें कितने पड़ेंगे सोमवार

Sawan 2025 Start to End Date: हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत शुभ व पवित्र माना गया है। देवों के देव महादेव की सावन माह में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि सावन में नियमित शिव पूजन व जलाभिषेक करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव का वास धरती पर होता है। सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार का भी विशेष महत्व होता है। सावन का महीना व सोमवार का दिन दोनों ही भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में सावन सोमवार का महत्व और बढ़ जाता है। जानें इस साल कब से प्रारंभ हो रहा है सावन का महीना और कितने सोमवार पड़ेंगे-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि में सूर्य-बुध की युति, 7 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

सावन महीना कब से शुरू होगा-वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन मास 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगा और इसका समापन 09 अगस्त 2025 को होगा।

सावन माह में कितने पड़ेंगे सोमवार-

सावन का पहला सोमवार व्रत- 14 जुलाई 2025

सावन का दूसरा सोमवार व्रत- 21 जुलाई 2025

सावन का तीसरा सोमवार व्रत- 28 जुलाई 2025

सावन का चौथा सोमवार व्रत- 4 अगस्त 2025

भगवान शिव की पूजा विधि- सावन महीने में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। सावन में शिव पूजन के लिए सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद शिवलिंग का जल व दूध से जलाभिषेक करें। अब भोलेनाथ को भांग, धतूरा, गंगाजल , मिठाई, फूल व फल आदि अर्पित करें। शिव मंत्रों का जाप करें और अंत में भगवान शिव की आरती उतारें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्ज से मुक्ति के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय, मिलेगी आर्थिक स्थिरता

भगवान शिव के मंत्र- भगवान शिव के कुछ लोकप्रिय मंत्रों में ॐ नमः शिवाय, ॐ त्र्यम्बकं यजामहे, ॐ नमो भगवते रुद्राय, और ॐ तत्पुरुषाय विद्महे शामिल हैं। मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-शांति व समृद्धि मिलती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!