Saturn Transit 2025 Horoscope Rashifal Effects Shani Sade Sati And Dhaiya 2025 में मेष राशि पर शुरू होगी शनि की साढे़साती, मकर वालों को मिलेगी मुक्ति, जानें शनि गोचर का प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2025 में मेष राशि पर शुरू होगी शनि की साढे़साती, मकर वालों को मिलेगी मुक्ति, जानें शनि गोचर का प्रभाव

  • शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि के राशि परिवर्तन करने से किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो किसी राशि से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है।

Mon, 30 Dec 2024 12:20 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2025 में मेष राशि पर शुरू होगी शनि की साढे़साती, मकर वालों को मिलेगी मुक्ति, जानें शनि गोचर का प्रभाव

Shani Dev : ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि के राशि परिवर्तन करने से किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो किसी राशि से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार हर व्यक्ति पर जीवन में एक न एक बार शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जरूर लगती है। शनि के राशि परिवर्तन का सीधा-सीधा प्रभाव पांच राशियों पर पड़ता है। इस समय कुंभ, मकर व मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनिदेव 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं, 2025 में शनि के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या...

इन राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या - शनि के कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होगी। इसके साथ ही शनि के राशि परिवर्तन से सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी।

इसके अलावा कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती बनी रहेगी। शनि गोचर से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण और मीन राशि पर दूसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा।

इन राशियों को मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति- शनि के कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करने से मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती हट जाएगी और वृश्चिक, कर्क राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष वार्षिक राशिफल 2025 : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल?
ये भी पढ़ें:वृष वार्षिक राशिफल 2025 : वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2025?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!