Taurus Yearly Horoscope 2025 Vrishabh Rashi Ka Varshik Rashifal New Year 2025 वृष वार्षिक राशिफल 2025 : वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2025? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वृष वार्षिक राशिफल 2025 : वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2025? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Taurus Horoscope Vrish Rashi ka Rashifal 2025 : साल 2025 का आरंभ होने को है। हर नया साल अपने साथ कुछ खट्टे-मीठे अनुभवों का पिटारा लेकर आता है। जानें वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2025…

Mon, 30 Dec 2024 10:04 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, ज्योतिषाचार्य पं. राघवेन्द्र शर्मा
share
वृष वार्षिक राशिफल 2025 : वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2025? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Taurus Horoscope Vrish Rashi ka Rashifal 2025 : साल 2025 का आरंभ होने को है। हर नया साल अपने साथ कुछ खट्टे-मीठे अनुभवों का पिटारा लेकर आता है। हर किसी के मन में आने वाले साल में अपने सितारों का हाल जानने की उत्सुकता रहती है। प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. राघवेन्द्र शर्मा से जानें वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2025 और किन उपायों को करने से होगा लाभ। आइए जानें, 2025 में कैसा रहेगा वृष राशि वालों का हाल…

वर्ष के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों से कुछ परेशान हो सकते हैं। 15 जनवरी से माता की सेहत में सुधार होगा। 25 जनवरी से कारोबार में भागदौड़ बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि भी होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। 6 फरवरी से आय में वृद्धि हो सकती है। 29 मार्च से मन कुछ परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में भी कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए यात्राओं में वृद्धि होगी। 18 मई के बाद राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। 7 जून के बाद भवन सुख या संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। 15 सितंबर के बाद वाहन की प्राप्ति हो सकती है। 19 अक्तूबर के बाद शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। 8 दिसंबर के बाद नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

उपाय-

-प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करके तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें चावल, चीनी या गुड़ तथा रोली डालकर लकड़ी के पटरे पर खड़े होकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

-मंगलवार के दिन शाम को हनुमानजी को गुड़ अर्पित करें।

-बुधवार के दिन नहाने के पानी में एक तुलसी का पत्ता डालकर स्नान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष वार्षिक राशिफल 2025 : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल?
ये भी पढ़ें:मेष लव राशिफल 2025 : नए साल में आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!