Gochar Surya Rashifal SUN TRANSIT 2026 kin rashiyo ke liye lucky from 25 May Sun Horoscope 2026 2 दिन बाद से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य गोचर से होगा बंपर लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2 दिन बाद से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य गोचर से होगा बंपर लाभ

Gochar Surya Rashifal SUN TRANSIT 2026: जब सूर्य चंद्र के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इस घटना को बेहद खास माना जाता है। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में जाना कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली और शुभ रहने वाला है।

Sat, 23 May 2026 09:12 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2 दिन बाद से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य गोचर से होगा बंपर लाभ

Gochar Surya Rashifal SUN TRANSIT 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में जाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार। 2 दिन बाद से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। 8 जून की दोपहर में सूर्य इस नक्षत्र में रहेंगे। जब सूर्य देव चंद्र देव के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इस घटना को बेहद खास माना जाता है। रोहिणी को बेहद शुभ, सुंदर और समृद्धि देने वाला नक्षत्र माना गया है। जब आत्मा और मान-सम्मान के कारक सूर्य, इस नक्षत्र में आते हैं, तो देश-दुनिया में मौसम तो बदलने के साथ नौतपा की शुरुआत भी होती है। साथ ही सभी 12 राशियों के जीवन पर इसका गहरा असर पड़ता है। जानें, सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में जाना किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली और शुभ रहने वाला है-

2 दिन बाद से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य गोचर से होगा बंपर लाभ

वृषभ राशि

रोहिणी नक्षत्र वृषभ राशि के अंतर्गत ही आता है. इसलिए इस गोचर का सकारात्मक असर इस राशि पर देखने को मिलेगा।

  • समाज और ऑफिस में आपका दबदबा बढ़ेगा।
  • लोग आपकी बातों को अहमियत देंगे।
  • आपके आत्मविश्वास में गजब की बढ़ोतरी होगी।
  • लीडरशिप क्वालिटी के कारण आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है।
  • अगर कोई सरकारी काम या टेंडर अटका हुआ था, तो वह इस दौरान पूरा हो जाएगा, जिससे बड़ा आर्थिक मुनाफा होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी खुद सूर्य देव हैं। मित्र नक्षत्र (रोहिणी) में जाने से सिंह राशि वालों के करियर को एक नई उड़ान मिलेगी।

  • नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय प्रमोशन और सैलरी वृद्धि का योग बना रहा है।
  • नई नौकरी के बेहतरीन ऑफर मिल सकते हैं।
  • अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या सरकार से जुड़े किसी प्रोजेक्ट में निवेश करना चाहते हैं, तो सफलता निश्चित है।
  • इस अवधि में आपको अपने पिता या उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन भाग्य भाव (नवम भाव) को एक्टिव करेगा, जिससे आपके भाग्य का सितारा बुलंद होगा।

  • पिछले कई महीनों से जो काम किन्हीं कारणों से अटके हुए थे, वे अचानक बिना किसी बाधा के पूरे होने लगेंगे।
  • व्यापार या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद सुखद और आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगी।
  • आपका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ेगा, जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 13 तारीखों में जन्में लोग कमाते हैं पैसा ही पैसा, करते हैं खूब तरक्की
ये भी पढ़ें:138 दिनों तक इन राशियों के जीवन में बड़े बदलाव, वक्री शनि लाइफ को बनाएंगे रोमांचक

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में आना साझेदारी के कामों और दांपत्य जीवन के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है।

  • बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।
  • अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं, तो कलीग्स के साथ तालमेल बेहतर होगा और मुनाफा दोगुना हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मतभेद खत्म होंगे।
  • अगर आप सिंगल हैं, तो विवाह के नए और अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
  • नया काम शुरू करने के लिए यह समय ऊर्जा से भरपूर है।
  • आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

सूर्य गोचर की शुभता बढ़ाने के उपाय

यदि आप सूर्य के इस गोचर का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं और अपनी कुंडली में सूर्य को और मजबूत करना चाहते हैं, तो रोहिणी नक्षत्र के दौरान ये आसान उपाय जरूर करें-

  1. रोज सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  2. प्रतिदिन सुबह कम से कम 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
  3. सूर्य पिता के कारक हैं, इसलिए अपने पिता, दादा या घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और सुबह उठकर उनके पैर छुएं।
  4. इस दौरान तांबे की अंगूठी या कड़ा धारण करना भी आपके लिए ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:मेष साप्ताहिक राशिफल: मेष राशि के लिए 24-30 मई तक का समय कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!