Mars Rashifal Mangal Gochar Kumbh Rashifal Mars Transit in aquarius Horoscope from February 23 lucky zodiacs कुंभ राशि में मंगल करेंगे गोचर, 23 फरवरी से इन राशियों को करियर व बिजनेस में होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कुंभ राशि में मंगल करेंगे गोचर, 23 फरवरी से इन राशियों को करियर व बिजनेस में होगा फायदा

Mars Rashifal Mangal Gochar Kumbh Rashifal: गल शनि की कुंभ राशि में एंटर करने जा रहे हैं। मंगल के गोचर करते ही कई ग्रहों के साथ युति भी बनाएंगे। ऐसे में मंगल का गोचर होने से कुछ राशियों को सफलता मिल सकती है। 

Tue, 10 Feb 2026 06:24 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुंभ राशि में मंगल करेंगे गोचर, 23 फरवरी से इन राशियों को करियर व बिजनेस में होगा फायदा

Mars Rashifal Mangal Gochar Kumbh: ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय मक राशि में विराजमान हैं। कुछ ही दिनों में शनि की कुंभ राशि में मंगल ग्रह एंटर करेंगे। साहस, एनर्जी, पराक्रम, भूमि, शक्ति और युद्ध के कारक माने जाते हैं मंगल ग्रह। मंगल की शुभ स्थिति होने पर हर क्षेत्र में सफलता और संघर्षों का सामना करने की क्षमता मिलती है। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 की दोपहर तक कुंभ राशि में मंगल का गोचर होगा। 23 फरवरी के दिन लगभग सुबह के 07:27 बजे मंगल शनि की कुंभ राशि में एंटर करने जा रहे हैं। मंगल के गोचर करते ही कई ग्रहों के साथ युति भी बनाएंगे। ऐसे में मंगल का गोचर होने से कुछ राशियों को सफलता मिल सकती है तो कुछ राशियों के दिन मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कुंभ राशि में होना फायदेमंद साबित हो सकता है-

कुंभ राशि में मंगल करेंगे गोचर, 23 फरवरी से इन राशियों को करियर व बिजनेस में होगा फायदा

मिथुन राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कैसा रहेगा?

मिथुन राशि वालों आपके लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कुंभ राशि में होना शुभ साबित हो सकता है। करियर लाइफ में आपकी मेहनत अपना रंग दिखाएगी। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। आप हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।

वृषभ राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कुंभ राशि में होना वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।

कुंभ राशि के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर कैसा रहेगा?

कुंभ राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर शनि की राशि राशि में होना आपके लिए फायदेमंद माना जा रहा है। सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, मां की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, राहु के नक्षत्र में होगा शुक्र गोचर
ये भी पढ़ें:146 दिन तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बारिश, शनि की चाल बदलने से बदलेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:बुध, सूर्य की चाल करेगी कमाल, 4 दिन बाद से इन राशियों का चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:11 फरवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!