Weekly Love Horoscope: 23 से 29 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? लव लाइफ में क्या होंगे बदलाव, पढ़ें भविष्यफल
Weekly Love Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार और रिश्तों का आंकलन किया जाता है। जानिए इस सप्ताह किन राशि वालों के लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और किनका सप्ताह रहेगा शानदार।

Weekly Love Horoscope 23- 29 March 2026, लव साप्ताहिक राशिफल: ज्योतिष गणना के अनुसार, इस सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। कुछ राशियों की लाइफ में नए शख्स की एंट्री हो सकती है और जबकि कुछ राशियों का रिश्ता टूट सकता है।
जानें इस सप्ताह 23- 29 मार्च, 2026 तक आपकी कैसी रहेगी लव लाइफ। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- इस हफ्ते प्रेमी से सीधी बात करें। रिलेशन में हैं तो अपने फ्यूचर को लेकर खुलकर बात करें। ये मानकर न चलें कि सामने वाला सब समझ रहा है। सिंगल हैं तो डेट से पहले सामने वाले के गोल्स जरूर जान लें। साफ बात से कन्फ्यूजन नहीं होगा।
वृषभ राशि- इस हफ्ते प्यार में पैसे और सिक्योरिटी की बात अहम रहेगी। सिंगल लोग ऐसे पार्टनर की तरफ जाएंगे जो फाइनेंशियल तौर पर स्थिर हो। रिलेशन में हैं तो पैसों को लेकर साथ बैठकर प्लान बनाना फायदेमंद रहेगा। इससे तनाव कम होगा।
मिथुन राशि- इस हफ्ते बात साफ रखना जरूरी है। जो सोच रहे हैं, वही बोलें। सिंगल हैं तो नए कनेक्शन में क्लैरिटी रखें। रिलेशन में हैं तो अपनी जरूरतें साफ बताएं। घुमाकर बात करने से गलतफहमी बढ़ सकती है।
कर्क राशि- इस हफ्ते आप लॉन्ग टर्म सोचेंगे। सिंगल लोग ऐसे साथी की तलाश में रहेंगे जिस पर भरोसा किया जा सके। रिलेशन में हैं तो भावनात्मक सुरक्षा ज्यादा जरूरी लगेगी। घर और रिश्ते दोनों पर ध्यान दें।
सिंह राशि- इस हफ्ते शब्दों से ज्यादा काम मायने रखेगा। सिंगल लोगों को सामने वाले के छोटे-छोटे जेस्चर से समझ आएगा कि वो सीरियस है या नहीं। रिलेशन में हैं तो पार्टनर के साथ भरोसा और साथ निभाना ज्यादा जरूरी रहेगा।
कन्या राशि- इस हफ्ते रिश्ते में समझदारी से काम लेना होगा। सिंगल हैं तो सही पार्टनर ढूंढने के लिए थोड़ा प्लान बनाएं। रिलेशन में हैं तो साथ मिलकर चीजों को बेहतर करने की कोशिश करें। छोटी प्लानिंग भी काम आएगी।
तुला राशि- इस हफ्ते रिश्तों में बैलेंस बनाना जरूरी रहेगा। सिंगल हैं तो जल्दी वादा न करें। रिलेशन में हैं तो अपनी उम्मीदें साफ रखें। देने और लेने दोनों का संतुलन बनाए रखें।
वृश्चिक राशि- इस हफ्ते आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। सिंगल लोग नए कनेक्शन की तरफ बढ़ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। रिलेशन में हैं तो भरोसा बनाए रखना जरूरी रहेगा। रोज के छोटे काम भी रिश्ता मजबूत करते हैं।
धनु राशि- इस हफ्ते नए अनुभव मिल सकते हैं। सिंगल लोग नए ग्रुप या जगहों पर लोगों से मिल सकते हैं। रिलेशन में हैं तो अपने और पार्टनर के बीच बैलेंस बनाए रखें। आजादी और जिम्मेदारी दोनों साथ रखें।
मकर राशि- इस हफ्ते रिश्ते में सीरियसनेस जरूरी है। सिंगल हैं तो दिखाना होगा कि आप स्थिर रिश्ता चाहते हैं। रिलेशन में हैं तो एक-दूसरे के साथ समय बिताना और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना जरूरी रहेगा।
कुंभ राशि- इस हफ्ते दिमाग से जुड़ाव ज्यादा अहम रहेगा। सिंगल लोग ऐसे साथी की तरफ आकर्षित होंगे जो सोच में मैच करे। रिलेशन में हैं तो अपने वैल्यू और सोच पर बात करें। इससे रिश्ता आगे मजबूत होगा।
मीन राशि- इस हफ्ते रिश्ते में प्लान बनाना जरूरी है। सिंगल हैं तो बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें। रिलेशन में हैं तो मिलकर फ्यूचर की प्लानिंग करें। धीरे-धीरे चलेंगे तो चीजें सही रहेंगी।




साइन इन