Rashifal Venus Transit of Saturn Horoscope constellation from 23 August good days for these zodiacs 23 अगस्त से शनि के नक्षत्र में शुक्र, 3 सितंबर तक इन राशियों के अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

23 अगस्त से शनि के नक्षत्र में शुक्र, 3 सितंबर तक इन राशियों के अच्छे दिन

Rashifal Venus Transit of Saturn Horoscope : आज से प्रेम व धन के दाता शुक्र शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर करना शुरू करेंगे। शुक्र का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के जातकों को बेहद अच्छी खबर दे सकता है।

Sat, 23 Aug 2025 06:45 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान
share
23 अगस्त से शनि के नक्षत्र में शुक्र, 3 सितंबर तक इन राशियों के अच्छे दिन

Rashifal Venus Transit, 23 अगस्त से शनि के नक्षत्र में शुक्र: हर महीने शुक्र नक्षत्र गोचर करते रहते हैं। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए जरूरी माना जाता है। शुक्र की ये चाल राशियों पर प्रभाव डालेगी। पुष्य नक्षत्र में आज से शुक्र गोचर करने वाले हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 अगस्त, 2025 के दिन से लगभग 08:42 पी एम बजे से शुक्र पुष्य नक्षत्र में गोचर करना शुरू करेंगे। यह नक्षत्र गोचर 3 सितंबर तक रहने वाला है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव से कौन सी राशियां मालामाल हो सकती हैं-

3 सितंबर तक इन राशियों के अच्छे दिन

मिथुन राशि: शनि के नक्षत्र में शुक्र के परिवर्तन करने से मिथुन राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। करियर में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम शुरू हो सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। शुक्र की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग जाएंगे। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में, 30 अगस्त तक इन राशियों को खूब होगा फायदा
ये भी पढ़ें:राशिफल: 24 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!