कल से 25 मार्च तक इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, मीन राशि में शुक्र गोचर से बरसेगा धन
Rashifal Venus Horoscope in Pisces Horoscope 2026: शुक्र की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखा जाता है। मीन राशि शुक्र की उच्च राशि मानी जाती है। शुक्र के गोचर करने से जीवन में यश, रोमांस व समृद्धि बढ़ती है।

Rashifal Venus Horoscope in Pisces, Venus Transit: शुक्र धन के दाता ही नहीं बल्कि प्रेम व सुंदरता के कारक भी माने जाते हैं। समय-समय पर शुक्र राशि परिवर्तन करते रहते हैं। शुक्र की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखा जाता है। शुक्र के गोचर करने से जीवन में यश, रोमांस व समृद्धि बढ़ती है। इस समय शनि की कुंभ राशि में शुक्र बैठे हुए हैं। कल, रविवार के दिन 1 मार्च 2026 को शाम में 08:31 बजे तक गुरु की मीन राशि में शुक्र का गोचर होगा। मीन राशि शुक्र की उच्च राशि मानी जाती है। शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। गुरु की मीन राशि में 25 मार्च तक शुक्र विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं धन के दाता शुक्र के गोचर करने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं-
कल से 25 मार्च तक इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, मीन राशि में शुक्र गोचर से बरसेगा धन
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर कैसा रहेगा?
गुरु की मीन राशि में शुक्र का गोचर करना मेष राशि वालों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपका भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर कैसा रहेगा?
धनु राशि वालों के लिए गुरु की मीन राशि में शुक्र का गोचर करना बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान बिजनेस में इन्वेस्ट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। वहीं, आप काफी पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट रहेंगे और हर मुश्किल को अपनी सूझ-बूझ के साथ सॉल्व कर लेंगे।
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर कैसा रहेगा?
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु की मीन राशि में शुक्र का गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। लाइफ में चल रही प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। मैरिड लाइफ में रोमांस बना रहेगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही करियर लाइफ में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें




साइन इन