Rashifal Surya Horoscope Sun movement 2025 From 17 August will create double dhamaal luck will favor these zodiacs 17 अगस्त से सूर्य की चाल मचाएगी डबल धमाल, इन राशियों की किस्मत देगी साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

17 अगस्त से सूर्य की चाल मचाएगी डबल धमाल, इन राशियों की किस्मत देगी साथ

Rashifal Surya Horoscope Sun movement: अगस्त के महीने में सूर्य देव राशि व नक्षत्र परिवर्तन दोनों एक ही दिन करने वाले हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का डबल गोचर कुछ राशियों का भाग्य सूर्य के तेज समान रौशन कर सकता है। 

Tue, 29 July 2025 04:39 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
17 अगस्त से सूर्य की चाल मचाएगी डबल धमाल, इन राशियों की किस्मत देगी साथ

Rashifal Surya Horoscope Sun movement: सूर्य देव हर महीने राशि बदलते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य को राशि परिवर्तन करने में लगभग 30 दिनों का समय लगता है। इस समय सूर्य कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं। अगस्त के महीने में सूर्य देव राशि व नक्षत्र परिवर्तन दोनों एक ही दिन करने वाले हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त को 02:00 ए एम पर सूर्य का गोचर सिंह राशि और मघा नक्षत्र में होगा। सिंह राशि में सूर्य देव 16 सितंबर व मघा नक्षत्र में 30 अगस्त तक विराजमान रहने वाले हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य और मघा नक्षत्र के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं। ऐसे में ग्रहों के राजा का डबल गोचर कुछ राशियों का भाग्य सूर्य के तेज समान रौशन कर सकता है।

17 अगस्त से सूर्य की चाल मचाएगी डबल धमाल, इन राशियों की किस्मत देगी साथ

वृश्चिक राशि: अगस्त के महीने में सूर्य के गोचर करने से वृश्चिक राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। साथ ही नयी जॉब मिलने के संकेत भी हैं। व्यापार में की गयी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती नजर आ रही है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।

मकर राशि: अगस्त के महीने में सूर्य का गोचर धन-लाभ के नए रास्ते खोलने में आपकी मदद कर सकता है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। वहीं, घर में शांति का माहौल बनाने की कोशिश करें और फालतू के लड़ाई-झगड़ों से भी बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:1 अगस्त से इन राशियों के दिन शानदार, शुक्र की चाल देगी लाभ

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त के महीने में सूर्य का गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। नौकरी में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। साथ ही आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और बूढ़े-बुजुर्गों का ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!