Rashifal Sun mars and mercury conjunction in Diwali 2025 Horoscope Surya Budh mangal yuti in tula rashi दिवाली पर तुला राशि में ग्रहों का जमावड़ा: सूर्य, बुध व मंगल मिलकर इन 6 राशियों का बदलेंगे भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

दिवाली पर तुला राशि में ग्रहों का जमावड़ा: सूर्य, बुध व मंगल मिलकर इन 6 राशियों का बदलेंगे भाग्य

Trigrahi yog in Diwali 2025: दिवाली पर सूर्य, बुध व मंगल एक साथ तुला राशि में विराजमान रहेंगे और कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे। जानें तुला राशि में त्रिग्रही योग किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।

Wed, 15 Oct 2025 08:51 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
दिवाली पर तुला राशि में ग्रहों का जमावड़ा: सूर्य, बुध व मंगल मिलकर इन 6 राशियों का बदलेंगे भाग्य

Sun mars and mercury conjunction in Libra: दिवाली पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खास रहने वाली है। दिवाली पर तुला राशि में ग्रहों का जमावड़ा रहेगा। 17 अक्टूबर को तुला राशि में सूर्य, मंगल व बुध एक साथ मिलकर त्रिग्रही योग का संयोग बनाएंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस समय तुला राशि में मंगल व बुध की युति बन रही है और 17 अक्टूबर को सूर्य भी तुला राशि में आ जाएंगे। सूर्य के तुला गोचर से इस राशि में सूर्य, बुध व मंगल तीन ग्रहों की युति बनेगी। सूर्य व बुध के एक साथ एक ही राशि में आने से बुधादित्य राजयोग भी बनेगा। दिवाली से पहले तुला राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग कई राशियों के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा। जानें सूर्य, बुध व मंगल मिलकर किन 6 राशियों का बदलेंगे भाग्य।

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास व एनर्जी में वृद्धि होगी। इस दौरान आप अपनी प्रभावी बातचीत से रिश्तों को गहरा करेंगे। यह स्थिति रिश्तों में कुछ संघर्ष को भी जन्म दे सकती है। करियर के मामले में आप आगे बढ़ेंगे और सहयोग पाएंगे। लेकिन सत्ता संघर्ष से बचने के लिए अपनी वाणी को संयमित रखें। इस समय अपनी एनर्जी का इस्तेमाल लक्ष्यों को पाने के लिए करेंगे। इस अवधि में आपको पर्सनल व प्रोफेशनल दोनों तरह की पार्टनरशिप स्ट्रांग होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले और बाद में बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि- सूर्य-मंगल-बुध के प्रभाव से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आप आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। कार्यस्थल पर आपको धैर्य की जरूरत होगी क्योंकि बातचीत में तीव्रता रह सकती है। टीम का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आप कार्यों पर फोकस बनाएंगे और बेकार के संघर्ष से बचेंगे। रिश्तों में, स्पष्टता और ईमानदारी तनाव को कम करेगी। इस समय आपका स्वभाव सबसे बड़ी ताकत रहेगा।

तुला राशि- सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में ही युति बनाएंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास और एनर्जी में वृद्धि होगी। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। व्यक्तिगत रूप से आप अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। लंबे समय की योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा रहने वाला है। इस समय बहुत ज्यादा सोचने से बचें और लोगों को खुश रखें। डिप्लोमेटिक तरीके से आप कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस से ठीक एक दिन पहले इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्य करेंगे तुला गोचर

सिंह राशि- सिंह राशि वालों की वाणी प्रभावित करने वाली रहेगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। लीडरशिप क्षमता दिखाने के अवसर मिलेंगे। रिश्तों में अच्छी बातचीत करेंगे। रिलेशनशिप में गलतफहमी दूर हो सकती हैं। इस समय आप आत्मविश्वास और विनम्रता के साथ मिलकर बेहतर परिणामों को प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपके लिए यह समय बेहतर रहने वाला है।

धनु राशि- तुला राशि में बनने वाले ग्रहों की युति धनु राशि के लिए अच्छी रहने वाली है। इस समय आपको टीमवर्क का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी लीडरशिप क्षमता दिखाएंगे। इस समय आप कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें ताकि आप ओवर कमिटमेंट से बचें। आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकते हैं। इस समय आप बुद्धि के बल पर धन कमाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि- मकर राशि वालों को करियर में उन्नति मिल सकती है। व्यावसायिक रूप से अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। अगर आप इस समय अनुशासन और कूटनीति में बैलेंस बनाएंगे, तो सफलता आपकी पहुंच में रहेगी। आत्मविश्वास से बातचीत करें और परिणामों के जरिए अपनी क्षमता दिखाएं। लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!