Rashifal Saturn Transit of Mercury Horoscope Budh Vakri Shani these 3 zodiacs get good news शनि-बुध की उलटी चाल दिखाएगी कमाल, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि-बुध की उलटी चाल दिखाएगी कमाल, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Rashifal Saturn Transit of Mercury Horoscope: शनि और बुध ग्रह इस समय वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं, जो काफी खास माना जा रहा है। बुध एवं शनि की उलटी चाल का प्रभाव कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकता है। 

Tue, 29 July 2025 06:12 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि-बुध की उलटी चाल दिखाएगी कमाल, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Rashifal Saturn Transit of Mercury Horoscope: शनि कर्म, न्याय, और अनुशासन के कारक माने जाते हैं, जबकि बुध बिजनेस, बुद्धि, और संचार के कारक हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार, दोनों ही ग्रहों की चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। शनि और बुध ग्रह इस समय वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं, जो काफी खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, बुध 11 अगस्त तक वक्री रहेंगे। वहीं, शनि 28 नवंबर तक उलटी चाल में गोचर करेंगे। बुध और शनि की उलटी चाल का प्रभाव कुछ राशियों को बेहतरीन समय दे सकता है तो कुछ की मुश्किलें भी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं शनि और बुध का उलटी चाल में गोचर किन राशियों को प्रॉफिट दे सकता है-

शनि-बुध की उलटी चाल दिखाएगी कमाल, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

मेष राशि: शनि और बुध का उलटी चाल में गोचर मेष राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। व्यापारी को व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। करियर में सोच- समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि और बुध का उलटी चाल में गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। वहीं, धन आगमन के योग बन रहे हैं। करियर लाइफ में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। लव लाइफ में भी रोमांस बना रहेगा।

तुला राशि: शनि और बुध का उलटी चाल में गोचर तुला राशि वालों को शुभ समाचार दे सकता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे वहीं, करियर से जुड़े जरूरी टास्क भी मिल सकते हैं। हेल्दी रहेंगे। कुछ जातक ट्रैवल भी कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात होना भी संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 अगस्त से सूर्य की चाल मचाएगी डबल धमाल, इन राशियों की किस्मत देगी साथ
ये भी पढ़ें:30 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!