September Horoscope Sun Movement of Moon Transit Mercury Rashifal Venus Horoscope Mars will benefit zodiacs in 2025 सूर्य, बुध, चंद्र, शुक्र, मंगल की चाल मचाएगी धमाल, सितंबर में इन राशियों को लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य, बुध, चंद्र, शुक्र, मंगल की चाल मचाएगी धमाल, सितंबर में इन राशियों को लाभ ही लाभ

September Horoscope in 2025: सितंबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर होना शुभ व अशुभ योगों और युति का निर्माण करेगा। पांच बड़े ग्रहों की शुभ चाल सितंबर के महीने में कुछ राशियों को मालामाल बना सकती है। 

Mon, 1 Sep 2025 10:31 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य, बुध, चंद्र, शुक्र, मंगल की चाल मचाएगी धमाल, सितंबर में इन राशियों को लाभ ही लाभ

September Horoscope 2025: इस साल सितंबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। ग्रहों की चाल बदलने से शुभ व अशुभ योगों और युति का निर्माण भी होगा। इस महीने सूर्य, बुध, चंद्र, मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस महीने सूर्य व बुध कन्या राशि में बुधादित्य योग बनाएंगे। कई ग्रह नक्षत्र गोचर भी करेंगे। सितंबर के महीने में 5 बड़े ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के भाग्योदय का कारण भी बन सकता है। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में ग्रहों की चाल किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगी-

सूर्य, बुध, चंद्र, शुक्र, मंगल की चाल मचाएगी धमाल

  1. 13 सितंबर: मंगल का गोचर तुला राशि में
  2. 15 सितंबर: शुक्र का गोचर सिंह राशि में
  3. 15 सितंबर: बुध का गोचर कन्या राशि में
  4. 17 सितंबर: सूर्य का गोचर कन्या राशि में
  5. 1,4,6,8,10,12,14,17,19,21,24,26,29 सितंबर: चंद्रमा का गोचर धनु,मकर,कुंभ,मीन,मेष,वृषभ,मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि में होगा

सितंबर में इन राशियों को लाभ ही लाभ

धनु राशि

सितंबर के महीने में ग्रहों की चाल धनु राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। करियर लाइफ में आपको कई नए टास्क मिल सकते हैं। अच्छी कमाई होगी। घर परिवार में मौज मस्ती वाला माहौल रहेगा। पूरी मेहनत के साथ सभी काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ बंधन मधुर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 1 से 7 सितंबर का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर के महीने में ग्रहों की चाल लाभकारी साबित हो सकती है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

सितंबर के महीने में ग्रहों की चाल कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। निवेश करने के लिए कुछ के लिए बेहद अच्छा माना जा रहा है। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस से जुड़ी कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 सितंबर तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सितंबर का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!