Rashifal Rahu Horoscope these zodiacs will benefit from transit in Guru constellation राहु की चाल का कमाल, गुरु के नक्षत्र में गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

राहु की चाल का कमाल, गुरु के नक्षत्र में गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

Rashifal Rahu Horoscope 2025: इस समय राहु कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। राहु का उलटी चाल में गोचर करना कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जानें, कहीं आप भी तो शामिल नहीं?

Sun, 24 Aug 2025 06:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राहु की चाल का कमाल, गुरु के नक्षत्र में गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

Rashifal Rahu Horoscope: मायावी ग्रह राहु का गोचर ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल राहु अपनी चाल में बदलाव करते हैं। उलटी चाल चलने वाले राहु राशि परिवर्तन करें या नहीं लेकिन नक्षत्र परिवर्तन हर साल करते हैं। इस साल राहु ने शनि की कुंभ राशि में गोचर किया है। इस समय राहु पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। इस नक्षत्र में राहु ग्रह पंचांग के अनुसार नवंबर महीने तक रहने वाले हैं। राहु की उलटी चाल कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है। आइए जानते हैं राहु का गोचर किन राशियों को खुशखबरी दे सकता है।

राहु की चाल का कमाल, गुरु के नक्षत्र में गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

राहु की उलटी चाल मेष राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। कमाई के नए सोर्स हासिल हो सकते हैं। घर और परिवार में शांति बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कामों में हिस्सा लेना अच्छा रहेगा। टीम के साथ काम करने का फायदा मिलेगा। तनाव लेने से बचें। रिस्क भरे निवेश से बचें।

तुला राशि

तुला राशि के लिए राहु की उलटी चाल फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। अपने बॉस के साथ तालमेल बनाए रखें। शांति बनाए रखें। आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतने से लाभ होगा।

कुंभ राशि

राहु की उलटी चाल कुंभ राशि के लिए अच्छी खबर ला सकती है। करियर में तालमेल बनाए रखें। नेगेटिव फीलिंग्स से दूर रहें। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। धन-संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अपने खान-पान पर फोकस रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर करेंगे शुक्र के नक्षत्र में, इन 3 राशियों का रौशन होगा भाग्य
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 25-31 अगस्त तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!