Surya Rashifal Sun Horoscope Venus Constellation 2025 the fortunes of these 3 zodiacs will shine सूर्य गोचर करेंगे शुक्र के नक्षत्र में, तुला समेत इन 2 राशियों का रौशन होगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य गोचर करेंगे शुक्र के नक्षत्र में, तुला समेत इन 2 राशियों का रौशन होगा भाग्य

Surya Rashifal Sun Horoscope in Venus Constellation : पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। शुक्र के नक्षत्र में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। 

Sun, 24 Aug 2025 05:36 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य गोचर करेंगे शुक्र के नक्षत्र में, तुला समेत इन 2 राशियों का रौशन होगा भाग्य

Surya Rashifal Sun Horoscope, सूर्य गोचर करेंगे शुक्र के नक्षत्र में: बस कुछ ही दिनों में ग्रहों के राजा एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में एंटर करने वाले हैं। ग्रहों के राजा का ये गोचर सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य का गोचर 30 अगस्त 2025 को लगभग शाम के 09:52 मिनट पर होने वाला है। इस नक्षत्र में सूर्य देव सितम्बर 13 सितम्बर तक रहने वाले हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों का भाग्य चमक सकता है-

तुला समेत इन 2 राशियों का रौशन होगा भाग्य

तुला राशि

सूर्य के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने से तुला राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।

धनु राशि

सूर्य के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने से धनु राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। करियर में आपके काम की तारीफ होगी। घर-परिवार की सुख शांति भी बनी रहेगी। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। कारोबारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करना बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल ऑन सपोर्ट मिलेगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 25-31 अगस्त तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:राशिफल: 25 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!