Rashifal october month budh mangal gochar vrischik rashi mein mercury mars transit in scorpio horoscope अक्टूबर में वृश्चिक राशि में होगा बुध और मंगल का प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अक्टूबर में वृश्चिक राशि में होगा बुध और मंगल का प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। अक्टूबर माह में वृश्चिक राशि में बुध और मंगल का प्रवेश होने जा रहा है।

Thu, 25 Sep 2025 05:02 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अक्टूबर में वृश्चिक राशि में होगा बुध और मंगल का प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। अक्टूबर माह में वृश्चिक राशि में बुध और मंगल का प्रवेश होने जा रहा है। 24 अक्टूबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 27 अक्टूबर को मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि में बुध और मंगल के प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ-

कर्क राशि- इस समय शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार और बच्चों से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संपत्ति या निवेश से लाभ मिलेगा और यात्राएं भी शुभ परिणाम देने वाली होंगी।

कन्या राशि- आपके लिए यह समय आय के नए स्रोत बनाने वाला है। प्रमोशन या पदोन्नति के योग बनेंगे, वाहन या मकान जैसी संपत्ति क्रय का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मित्रों-रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- अक्टूबर में बुध और मंगल का आपके ही राशि में प्रवेश आपके जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और नए अवसर लेकर आएगा। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे, करियर और व्यवसाय में प्रगति होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बढ़ेगी तथा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

मकर राशि- अचानक करियर में प्रगति, बड़े प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियों में सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

मीन राशि- यह गोचर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ाएगा। जीवनसाथी से सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या किसी बड़े अवसर की संभावना प्रबल रहेगी। मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि में इन चीजों की करें खरीदारी, घर में आएगी सुख-समृद्धि

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!