Navratri Shopping: 9 Essential Items to Bring Happiness and Prosperity to Your Home नवरात्रि में इन चीजों की करें खरीदारी, घर में आएगी सुख-समृद्धि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नवरात्रि में इन चीजों की करें खरीदारी, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सोमवार 22 सितंबर से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। नवरात्रि के दौरान मां के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह आध्यात्मिक और मानसिक उन्नति का समय भी है। इस दौरान कुछ चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।

Mon, 22 Sep 2025 04:01 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरात्रि में इन चीजों की करें खरीदारी, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सोमवार 22 सितंबर से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। नवरात्रि के दौरान मां के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह आध्यात्मिक और मानसिक उन्नति का समय भी है। इस दौरान कुछ चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। आइए जानते हैं, नवरात्रि के दौरान किन चीजों की खरीदारी करना शुभ रहता है…

श्रृंगार का सामान- नवरात्रि में श्रृंगार सामग्री खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में समृद्धि आती है और सौभाग्य भी बढ़ता है। कोशिश करें कि श्रृंगार का सामान सप्तमी, अष्टमी या नवमी के दिन ही खरीदा जाए, इससे पुण्य फल दोगुना होता है।

देवी-देवताओं की मूर्ति या तस्वीर- इस पावन पर्व पर घर में देवी-देवताओं की मूर्ति या तस्वीर रखना बेहद शुभ है। अपनी इष्ट देवी या देवता की मूर्ति घर लाने से जीवन में शुभ फल, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

पौधे घर में लाएं- नवरात्रि में घर में तुलसी, शमी, केले या मनी प्लांट जैसे पौधे लगाना भी बेहद लाभकारी है। ये न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं बल्कि वास्तु दोषों से मुक्ति दिलाने में भी मदद करते हैं।

कामधेनु की मूर्ति- यदि आप नवरात्रि में कामधेनु की मूर्ति घर लाते हैं, तो यह धन-धान्य और आरोग्य दोनों में लाभ देती है। घर में कामधेनु की पूजा से आर्थिक संकट और नकारात्मक ऊर्जा से राहत मिलती है।

घर या जमीन की खरीदारी- नवरात्रि के दौरान नया घर या जमीन का टुकड़ा खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दौरान खरीदा गया घर या जमीन लंबे समय तक सुख-समृद्धि और शांति देता है।

नया वाहन खरीदना- अगर आप नवरात्रि के दिनों में नया वाहन खरीदते हैं, तो यह भी लाभकारी है। खासकर शनिवार के दिन खरीदा गया वाहन लंबे समय तक टिकाऊ और लाभकारी रहता है।

अन्य शुभ चीजें- नवरात्रि में आप चांदी का सिक्का, श्री यंत्र, चंदन, कलश जैसी चीजें भी घर ला सकते हैं। ये सभी वस्तुएँ माता दुर्गा की कृपा और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 से 28 सितंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!