Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 12 से 18 जनवरी तक का समय कैसा रहेगा?
Numerology Weekly Horoscope 12-18 January 2026: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Weekly Horoscope 12-18 January 2026, अंक राशिफल: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपका 12-18 जनवरी तक का समय शुभ रहेगा या जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए मूलांक के अनुसार, जानते हैं आपके लिए जनवरी का ये सप्ताह कैसा रहेगा-
1-9 मूलांक के लिए 12 से 18 जनवरी तक का समय कैसा रहेगा?
मूलांक-1: 12 से 18 जनवरी तक के समय में जंक फूड्स के सेवन से बचें। पैसों की कोई समस्या नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधी किसी भी बड़े मुद्दे को कंट्रोल से बाहर नहीं जाने देना चाहिए। खर्च बढ़ सकता है। बेहतर उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए पेशेवर मुद्दों का ध्यान रखें।
मूलांक-2: 12 से 18 जनवरी तक के समय में रिश्ते में चल रही उथल-पुथल को इस सप्ताह ही सॉल्व करें। करियर का मामला प्रोडक्टिव रहने वाला है। प्रमोशन हासिल करने के लिए नए लक्ष्यों की तलाश करें। रिश्ते में सरप्राइज पाने की उम्मीद करें। व्यावसायिक तौर पर आप अच्छे रहेंगे।
मूलांक-3: 12 से 18 जनवरी तक के समय में अपना बेस्ट परिणाम देने के लिए पेशेवर चुनौतियों को सावधानी के साथ संभालें। वित्त और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना अच्छा होता है। सफलता कमिटमेंट और मेहनत से आती है।
मूलांक-4: 12 से 18 जनवरी तक के समय में वित्त से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं होगा। आपका समय हैप्पी-हैप्पी रहने वाला है। आपकी लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। नए टास्क के प्रति अलर्ट रहें, जो आपको प्रमोशन भी दिला सकते हैं।
मूलांक-5: 12 से 18 जनवरी तक के समय में व्यावसायिक चुनौतियों से पार पाने के लिए कोशिश करें। लव के मामले में कभी साथी की भी बातें भी सुननी चाहिए। इस सप्ताह लेन-देन करते समय सावधान रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मूलांक-6: 12 से 18 जनवरी तक के समय में आर्थिक सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आपका सप्ताह बदलावों भरा रहने वाला है। एक मजबूत प्रेम जीवन और उत्पादक कार्यालय जीवन बनाए रखें। छोटी-मोटी वित्तीय समस्या रहेगी।
मूलांक-7: 12 से 18 जनवरी तक के समय में स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। इस सप्ताह आप समृद्ध रहेंगे। लवर के साथ अधिक समय बिताएं। यह भी सुनिश्चित करें कि आप सभी व्यावसायिक कार्य पूरा कर लें। अपनी डाइट को हेल्दी रखें।
मूलांक-8: 12 से 18 जनवरी तक के समय में आपके दिन रोमांटिक रहेंगे। इससे आपके प्रेम जीवन पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। छोटी-मोटी रुकावटों के बावजूद व्यावसायिक रिजल्ट पॉजिटिव रहेंगे। फाइनेंस तौर पर भी समय शुभ माना जा रहा है।
मूलांक-9: 12 से 18 जनवरी तक के समय में आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। आपको जोखिम लेना पसंद हैं क्योंकि वे आपको मजबूत बनाते हैं। इस सप्ताह प्रेम संबंधों में मुस्कुराहट के साथ खुश रहें। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आप समृद्धि भी देख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन