कल बदलेगी गुरु की चाल, 2026 तक इन 3 राशियों को होगा लाभ
Rashifal Guru Horoscope Jupiter movement 2025: 13 अगस्त 2025 के दिन गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी ग्रह स्वयं गुरु हैं। गुरु ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

Rashifal Guru Horoscope Jupiter movement, कल बदलेगी गुरु की चाल: जब गुरु का परिवर्तन एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में होता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। गुरु 13 अगस्त 2025 के दिन नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वहीं, 13 अगस्त के दिन सुबह 05:44 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। पंचांग अनुसार, इस नक्षत्र में गुरु 18 जून , 2026 की शाम तक विराजमान रहने वाले हैं। गुरु ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल भी झेलने पड़ सकते हैं। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु माने जाते हैं। आइए जानते हैं की गुरु का पुनर्वसु नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है।
2026 तक इन 3 राशियों को होगा लाभ
कर्क राशि: गुरु का पुनर्वसु नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इस राशि के लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। करियर में बनाए गए प्लांस अच्छी ग्रोथ दिखाएंगे। आपके विपक्षी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। वहीं, इस दौरान समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में चार चांद भी लगेंगे।
मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए गुरु का पुनर्वसु नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और आप अपने खर्चों पर भी लगाम लगा पाएंगे। इस दौरान व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छोटी-मोटी दिक्कतों को आप अपने साहस के साथ आसानी से पार कर लेंगे। वहीं, परिवार के साथ कुछ वक्त भी बिताएंगे।
कन्या राशि: गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे और अपने शत्रुओं को मात भी देंगे। इस दौरान आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ऑफिस में अच्छी परफॉर्मेंस देंगे। वहीं, काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन