Transit Sun Rashifal Surya in Leo Horoscope 2025 luck will be with these zodiacs for 1 month from today सिंह राशि में सूर्य गोचर, आज से 1 महीने तक इन राशियों को भाग्य का साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सिंह राशि में सूर्य गोचर, आज से 1 महीने तक इन राशियों को भाग्य का साथ

Transit Sun Rashifal Surya: लगभग 1 महीने तक सूर्य स्वराशि सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। अपनी ही राशि में सूर्य का गोचर बेहद खास व महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो कुछ राशियों की किस्मत सूर्य के तेज समान चमका सकता है। 

Sun, 17 Aug 2025 11:42 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सिंह राशि में सूर्य गोचर, आज से 1 महीने तक इन राशियों को भाग्य का साथ

Transit Sun Rashifal, सिंह राशि में सूर्य गोचर: ग्रहों के राजा सूर्य आज राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सिंह राशि में सूर्य गोचर करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य माने जाते हैं। पंचांग अनुसार, 17 अगस्त 2025 को 02:00 ए एम पर सूर्य ने सिंह राशि में प्रवेश किया है। अब लगभग 1 महीने तक सूर्य इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य का अगला गोचर 17 सितम्बर को होगा। सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल भी झेलना पड़ सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कि सूर्य का यह राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है।

आज से 1 महीने तक इन राशियों को भाग्य का साथ

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी माना जा रहा है। भाग्य का साथ रहेगा। प्रिपरेशन कर रहे स्टूडेंट्स का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। वहीं, व्यापार में बनाई गई कुछ योजनाएं सफलता के कदम चूमेंगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। दोस्तों से कोई खास भेंट मिलने की भी संभावना है।

वृश्चिक राशि: सिंह राशि में सूर्य गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। वहीं, बिजनेस में प्रॉफिट होने की संभावना है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। वहीं, नौकरी कर रहे लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए सिंह राशि में सूर्य का गोचर शुभ रहने वाला है। सूर्य की चाल से धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और खूब नाम कमाएंगे। वहीं, अगर आप करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष समेत 12 राशियों के लिए 17 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 18-24 अगस्त तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!