वृश्चिक राशि में मंगल और बुध के प्रवेश से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, भाग्योदय के संकेत
24 अक्टूबर 2025 को बुध और 27 अक्टूबर को मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध और मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, व्यापार और मित्रता के कारक हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।

24 अक्टूबर 2025 को बुध और 27 अक्टूबर को मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध और मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, व्यापार और मित्रता के कारक हैं। जब बुध शुभ स्थिति में होता है, तो यह जीवन में नए अवसर, सकारात्मक ऊर्जा और सफलता लेकर आता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और यह ऊर्जा, साहस, शक्ति, पराक्रम और भाग्य का कारक माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार बुध और मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं, बुध और मंगल के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। बुध और मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश से आपके करियर और व्यवसाय में नए अवसर खुलेंगे। मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा, जिससे आय और तरक्की के योग बनेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं, लेकिन घर का माहौल सामान्य रहेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों का जीवन सकारात्मक रहेगा। बुध और मंगल के प्रभाव से नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं। परिवार और संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मानसिक शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों का भवन सुख और संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। बुध और मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख और माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा।
तुला राशि: तुला राशि के लिए ये समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। बुध और मंगल की स्थिति आपके शैक्षिक कार्यों, शोध कार्यों और नौकरी में सहयोग को बढ़ाएगी। आय और संचित धन में वृद्धि होगी, वहीं मित्रों और सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा। मन शांत और प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए ये समय आय के लिहाज से शुभ रहेगा। बुध और मंगल के प्रभाव से नौकरी में स्थान परिवर्तन या कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार सुखमय रहेगा और संतान से खुशखबरी मिलने के योग हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन