Horoscope Sun Transit In Libra Surya Gochar Rashi Parivartan Tula Rashi Mein Rashifal 17 अक्टूबर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

17 अक्टूबर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

17 अक्टूबर 2025 को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को 9 ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य की स्वराशि सिंह है, जबकि तुला इसकी नीच राशि मानी जाती है।

Fri, 10 Oct 2025 07:42 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
17 अक्टूबर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

17 अक्टूबर 2025 को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को 9 ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य की स्वराशि सिंह है, जबकि तुला इसकी नीच राशि मानी जाती है। ऐसे में सूर्य का तुला राशि में गोचर कई राशियों पर खास प्रभाव डालने वाला रहेगा। इस परिवर्तन से कुछ जातकों की किस्मत खुल सकती है। आइए जानते हैं, सूर्य के तुला राशि में प्रवेश से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय-

मिथुन राशि: सूर्य का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। मीडिया, कम्युनिकेशन, लेखन और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

सिंह राशि: सूर्य स्वयं आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके आत्मविश्वास को दोगुना कर देगा। इस समय आपके आकर्षण, प्रभाव और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी या व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और पिता से लाभ के योग बनेंगे।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से बेहद फलदायी रहेगा। पुराना अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। करियर में प्रगति और सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। जो लोग प्रमोशन या ट्रांसफर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए शुभ समाचार आने के योग हैं। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में भी सुधार होगा।

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए सूर्य का तुला में प्रवेश भाग्यवृद्धि का संकेत दे रहा है। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। पढ़ाई, परीक्षा या इंटरव्यू में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नए अवसर और लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि: सूर्य का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यह समय निवेश, नई योजनाओं और बिज़नेस विस्तार के लिए शुभ है। पारिवारिक वातावरण में खुशियां रहेंगी और समाज में सम्मान प्राप्त होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के मार्गी होने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-धान्य में होगी वृद्धि

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!