Rashifal Guru Horoscope Jupiter Transit nakshatra 2025 give good news to these zodiacs till 12 August गुरु का नक्षत्र गोचर इन राशियों को देगा अच्छी खबर, 12 अगस्त तक समय शुभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु का नक्षत्र गोचर इन राशियों को देगा अच्छी खबर, 12 अगस्त तक समय शुभ

Rashifal Guru Horoscope Jupiter Transit nakshatra 2025: गुरु 14 जून के दिन से आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं। इस नक्षत्र में गुरु के गोचर करने से कुछ राशियों को बेहतरीन रिजल्ट्स मिल सकते हैं।

Thu, 24 July 2025 04:54 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु का नक्षत्र गोचर इन राशियों को देगा अच्छी खबर, 12 अगस्त तक समय शुभ

Rashifal Guru Horoscope Jupiter Transit: समय समय पर गुरु अपनी चाल बदलते रहते हैं। बुद्धि और व्यापर के कारक माने जाने वाले गुरु देव, जब कुंडली में मजबूत होते हैं तो आर्थिक जीवन की स्थिति अच्छी रहती है। इस समय गुरु आर्द्रा नक्षत्र में गोचर हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 14 जून के दिन से आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं। इस नक्षत्र में गुरु 12 अगस्त तक रहने वाले हैं। इसके बाद गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु का यह गोचर कुछ राशियों को बंपर लाभ दिला सकता है। आइए जानते हैं-

गुरु का नक्षत्र गोचर इन राशियों को देगा अच्छी खबर, 12 अगस्त तक समय शुभ

धनु राशि

धनु राशि के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, करियर में सुख-शांति के आसार हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

सिंह राशि

गुरु का नक्षत्र गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र के नक्षत्र में केतु का गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर अच्छे मौके या खबर ला सकता है। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!