Shani margi meen rashi 2026 mesh Rashifal prediction नए साल में मार्गी शनि का मेष राशि वालों पर क्या होगा असर, पढ़ें मेष राशिफल 2026, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नए साल में मार्गी शनि का मेष राशि वालों पर क्या होगा असर, पढ़ें मेष राशिफल 2026

दो दिन पहले 28 नवंबर से शनि मीन राशि में वक्री से मार्गी हो गए हैं। अब शनि सीधी चाल चलेंगे। शनि की मार्गी चाल का साढ़ेसाती की राशियों पर खास असर होगा। इनमें एक राशि मेष राशि भी है।

Sun, 30 Nov 2025 12:58 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
नए साल में मार्गी शनि का मेष राशि वालों पर क्या होगा असर, पढ़ें मेष राशिफल 2026

दो दिन पहले 28 नवंबर से शनि मीन राशि में वक्री से मार्गी हो गए हैं। अब शनि सीधी चाल चलेंगे। शनि की मार्गी चाल का साढ़ेसाती की राशियों पर खास असर होगा। इनमें एक राशि मेष राशि भी है। साल 2026 में इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। साल 2026 में शनि मीन राशि में ही रहेगें। जुलाई 2026 में फिर वक्री होंगे, इसी बीच शनि 7 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त भी होंगे। अगले साल 27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक शनि वक्री रहेगें। शनि 2026 में मेष राशि पर क्या असर दिखाएंगे। यहां जानें साल 2026 में मेष राशि पर क्या असर होगा

साल 2026 में मार्गी शनि का मेष राशि पर क्या असर होगा
सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की साढ़ेसाती मेष राशि पर अभी शुरू हुई है। इस पर शनि साढ़ेसाती का पहला चरण है। इस चरण में शनि का काफी प्रभाव मेष राशि पर होगा। इस साल जुलाई तक शनि मार्गी रहेंगे, इसके बाद शनि वक्री होंगे। मार्गी शनि से मेष राशि वालों को लाभ होगा। पैसों के मामले में बात की जाए तो मेष राशि के जातकों के लिए साल 2026 में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साल 2026 में मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगा, लेकिन पैसों के मामले में आपको खास सावधानी बरतनी होगी। इस राशि के लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। बिजनेस बढ़ेगा, सम़द्धि रहेगी। मेष राशि के लोगों को अपने खर्चों का खास हिसाब रखना होगा, वरना आपको लोन लेने की स्थिति बन सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगा रहे हैं, तो आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं।

लवलाइफ कैसी रहेगी
मेष राशि वालों को मार्गी शनि कछ हद तक रिलेशनशिप में लाभ देंगे, आपकी लाइफ पार्टनर से अनबन की स्थिति हो सकती है, ब्रैकअप का भी योग बन रहा है, लेकिन मार्गी शनि काफी हद तक चीजों को सुलझा देंगे, आपको भी इस समय ईगो को छोड़कर किसी भी गलतफहमी से बचना है। शनि का प्रभाव लव लाइफ में गंभीर स्थितियां सामने ला सकता है, इसलिए आपको पहले से तैयार रहना होगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!