Rang Panchami 2026 Play Holi with colors according to your zodiac sign on Rang Panchami happiness and prosperity will in Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर राशि के अनुसार खेले रंगों से होली, जीवन में बढ़ेगी सुख समृद्धि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर राशि के अनुसार खेले रंगों से होली, जीवन में बढ़ेगी सुख समृद्धि

रंग पंचमी पर यदि अपनी राशि अनुसार रंगों का चयन करें, तो यह न केवल भाग्य को बलता है बल्कि जीवन में मानसिक शांति और समृद्धि भी लाता है। चलिए जानते हैं कि रंग पंचमी पर राशि के अनुसार किन रंगों से होली खेलें।

Sat, 7 March 2026 11:45 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर राशि के अनुसार खेले रंगों से होली, जीवन में बढ़ेगी सुख समृद्धि

होली के 5वें दिन रंग पंचमी का पर्व बेहद पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 8 मार्च 2026 को है। मान्यता है कि इस दिन पृथ्वी लोक पर देवी-देवतागण आकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं। इसलिए इस दिन आसमान की ओर रंग उड़ाने की परंपरा है। इसलिए इसे देवों की होली भी कहा जाता है। साथ ही यह पर्व भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी से भी जुड़ा हुआ है। पौराणकि मान्यताओं के मुताबिक रंग पंचमी के दिन ही राधा और भगवान श्री कृष्ण ने होली खेली थी। दोनों को होली खेलते देवताओं ने भी आसमान से पुष्पों और रंगों की वर्षा की थी। ऐसे में इस पर्व को प्रेम का प्रतीक माना गया है। इस दिन श्री राधा और कृष्ण की पूजा की जाती है। इसी के साथ ही श्री हरि लक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा भी करते हैं।

रंगों का महत्व
रंग पंचमी पर लोग होली की तरह ही रंग और गुलाल एक दूसरे को लगाते हैं। साथ ही इस दिन भगवान कृष्ण, राधा रानी, मां लक्ष्मी, शिव, विष्णु, बजरंबली समेत अलग-अलग रंग अर्पित भी किए जाते हैं। ज्योतिष के मुताबिक रंगों का हमारे जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हम अपनी राशि अनुसार रंगों का चयन करें, तो यह न केवल हमारे भाग्य को बल देता है बल्कि जीवन में मानसिक शांति और समृद्धि भी लाता है। चलिए जानते हैं कि रंग पंचमी पर राशि के अनुसार किन रंगों से होली खेलें।

राशि के अनुसार करें रंगों का प्रयोग
मेष राशि
मेष राशि वाले रंग पंचमी के दिन लाल, गुलाबी, नारंगी रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे ऊर्जा और साहस में वृद्धि होती है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग सफेद, सिल्वर, हल्का नीला रंग का प्रयोग कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे मानसिक शांति और सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक रंग पंचमी के दिन हरा, नीले रंग के गुलाल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आर्थिक तरक्की होती है और बौद्धिक क्षमता बढ़ती है।

कर्क राशि
इस राशि के जातक रंग पंचमी के दिन सफेद, क्रीम, सिल्वर रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे एकाग्रता और भावनात्मक स्थिरता आती है।

सिंह राशि: इस राशि के लोग रंग पंचमी के दिन गहरा लाल, केसरिया, सुनहरा, गहरा पीला रंग का प्रयोग कर सकते हैं। इससे मान-सम्मान और नेतृत्व शक्ति में वृद्धि होती है।

कन्या राशि: इस राशि के जातक हरा, हल्का पीला रंग इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में उन्नति होती है।

तुला राशि- रंग पंचमी के दिन इस राशि के जातक सफेद, गुलाबी, आसमानी रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता और संतुलन बना रहता है।

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए लाल, मैरून, गहरा नारंगी रंगों का प्रयोग करना बेहद शुभ होगा। इससे शत्रुओं पर विजय और बाधाओं का नाश होता है।

धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए पीला, केसरिया, हल्दी वाला रंग का इस्तेमाल करना शुभ होगा। इससे ज्ञान, भाग्य और सुख में बढ़ोतरी होती है।

मकर राशि: इस राशि के जातक नीला, काला, जामुनी रंग इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे अनुशासन और मेहनत का उचित फल मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rang Panchami 2026: काशी-मथुरा से लेकर भारत के अन्य जगहों पर कब मनाई जाएगी रंग प
ये भी पढ़ें:शादी में देरी या पार्टनर के साथ हो रही है परेशानी, रंग पंचमी पर करें ये उपाय
ये भी पढ़ें:Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर किस देवता को कौन सा रंग अर्पित करना होगा शुभ?

कुंभ राशि- इस राशि के जातक गहरा नीला, रॉयल ब्लू का इस्तेमाल करें। इससे नए अवसर और रचनात्मक सफलता मिलती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक रंग पंचमी के दिन पीला, सुनहरा, हल्का लाल रंग प्रयोग करें। इससे धन लाभ होगा।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!