premanand maharaj talks about shri krishna powerful mantra तो ये है भगवान श्री कृष्ण का सबसे पावरफुल मंत्र? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

तो ये है भगवान श्री कृष्ण का सबसे पावरफुल मंत्र? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

Shri Krishna Powerful Mantra: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन में एक शख्स ने पूछा कि श्री कृष्ण के सबसे पावरफुल मंत्र के बारे में पूछा है। इस पर प्रेमानंद महाराज ने जो जवाब दिया वो दिल को छूल लेगा। 

Sat, 29 Nov 2025 09:35 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
तो ये है भगवान श्री कृष्ण का सबसे पावरफुल मंत्र? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

Premanand Maharaj Latest Pravachan: वृंदावन के महान संतों में से एक प्रेमानंद महाराज आए दिन अपने प्रवचन में धर्म और कर्म की बातें करते हैं। अपने प्रवचन के दौरान वह लोगों को सही राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वहीं लोगों के ऐसे-ऐसे प्रश्नों का भी जवाब देते हैं, जो कहीं ना कहीं हमारे जेहन में जरूर होता है। राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद महाराज लोगों को नाम जप के लिए भी खूब प्रेरित करते हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने एक प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के सबसे पावरफुल मंत्र की बात की है। दरअसल एक श्रद्धालु ने उनसे पूछा कि भगवान श्री कृष्ण का ऐसा कौन सा मंत्र है जोकि सबसे शक्तिशाली होता है? इस पर उन्होंने क्या जवाब दिया है, उसे आप नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं।

भगवान का कौन सा मंत्र है शक्तिशाली?

प्रेमानंद महाराज ने इस सवाल के जवाब में कहा कि सबसे पहले तो आप हल्का मंत्र हमें बता दें फिर हम पावरफुल बता देंगे। भगवान के सब नाम में, सब मंत्रों में समान शक्ति विराजमान है। कोई हल्का नहीं है। भगवान का सब नाम समान है। अनंत नाम हैं। अनंत मंत्र हैं। अनंत ग्रंथ हैं। अनंत पथ हैं। सब समान हैं क्योंकि भगवान भगवान हैं इसलिए कभी भी ऐसा भावना ना करें कि ये तो हल्का मंत्र है। ये तो हल्का नाम है। बहुत गढू नाम है। ये सब नाम समान हैं। सब में समान सामर्थ्य विराजमान है। जो नाम हमें प्रिय लगे, उसी को जपना चाहिए। या फिर गुरुदेव जो नाम मंत्र दे दें तो उसको जपना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस मंत्र से मन का भटकना होता है बंद? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब

ऐसे नहीं मिलेगा लाभ

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि ऐसी भावना मन में नहीं रखनी चाहिए कि कोई हल्का मंत्र है या फिर कोई पावरफुल मंत्र है। सब पावरफुल है। जपने से है अगर हमें बहुत पावरफुल मंत्र मिल जाए और हम जपे ना तो हमें कोई भी लाभ नहीं मिलेगा। हम राम-राम कृष्ण-कृष्ण जपे। इसी से पावरफुल हो जाएंगे हम। जप के तो देखो। केवल भगवान का नाम जप के देखो आपके अंदर कितनी अपार सामर्थ्य आ जाती है। नाम जपो। भगवान के सब नामों में समान सामर्थ्य है।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!