Hindi Newsधर्म न्यूज़Pitru Paksha 2025 Pitru Paksha ke upay do 7 Pitru Paksha Upay till 21 September 2025 for peace of ancestors
21 सितंबर तक पितृपक्ष, पितरों की शांति के लिए करें ये 7 उपाय
Pitru Paksha 2025 Pitru Paksha ke upay: पितर असन्तुष्ट हो तो रोग, शोक आदि भोगने पड़ते हैं। पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण के अलावा कुछ उपाय किए जाते हैं, जिससे पितृ दोष दूर करने में मदद मिलती है।
Mon, 8 Sep 2025 05:42 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Pitru Paksha 2025 Pitru Paksha ke upay: पितृ पक्ष साल में 1 बार अश्विन कृष्ण पक्ष में पितरों के श्राद्ध के लिए आता है। सोमवार से प्रारंभ पितृ पक्ष 21 सितंबर तक चलेंगे। कहा गया है कि देवताओं की पूजा में कदाचित भूल होने पर देवता क्षमा कर देते हैं, परन्तु पितृ कार्य में न्यूनता व आलस्य प्रमाद करने से पितर असन्तुष्ट हो जाते हैं, जिससे हमें रोग, शोक आदि भोगने पड़ते हैं। पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण के अलावा कुछ उपाय किए जाते हैं, जिससे पितृ दोष दूर करने में मदद मिलती है।
21 सितंबर तक पितृपक्ष, पितरों की शांति के लिए करें ये 7 उपाय
- पितरों की शांति के लिए जल दान और तिथि पर पिण्ड दान,अन्न व वस्त्र आदि दान करना चाहिए।
- अपने पूर्वजों या पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृपक्ष के दौरान बेलपत्र में जल चढ़ाएं और इस पेड़ की पूजा करें। पितृपक्ष में बेलपत्र का पौधा लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए पितृपक्ष के दौरान पानी में गंगाजल मिलाकर बेलपत्र के पेड़ में जल चढ़ाएं।
- पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराने का भी विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं।
- शाम में दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाएं।
- पितृपक्ष के दौरान बरगद के पेड़ में जल चढ़ाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए अपने परिवार में आ रही आर्थिक दिक्कतों को दूर करने और अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए बरगद के पेड़ में जल में काला तिल मिलाकर चढ़ाएं।
- पितृ दोष दूर करने के लिए पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म व तर्पण करना चाहिए।
- ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में पितरों का वास होता है। इसलिए पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक प्रज्वलित करें। अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan। हिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!




साइन इन