परमा एकादशी पर सुबह 04:02 मिनट से करें दान और पूजा, जानें किन चीजों के दान से बढ़ेगा धन-धान्य
Parma Ekadashi 2026, Parma Ekadashi Ke Din kya Daan Kare: शास्त्रों में पुरुषोत्तम मास की इस एकादशी को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि कलयुग में विधि-विधान से यह व्रत करने पर वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है।

Parma Ekadashi Ke Din kya Daan Kare : इस साल गुरुवार के दिन परमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। परमा एकादशी का व्रत प्रत्येक तीन साल में एक बार आता है। यह व्रत अधिक मास के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। इस साल परमा एकादशी का व्रत अधिक मास के कृष्ण पक्ष के साथ-साथ ज्येष्ठ माह में होने के कारण विशेष संयोग में पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, परमा एकादशी का व्रत रखने और इस दिन दान पुण्य करना बेहद लाभकारी माना जाता है। शास्त्रों में पुरुषोत्तम मास की इस एकादशी को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि कलयुग में विधि-विधान से यह व्रत करने पर वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करने का विशेष विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं परमा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
परमा एकादशी पर सुबह 04:02 मिनट से करें दान और पूजा, जानें किन चीजों के दान से बढ़ेगा धन-धान्य
- ब्रह्म मुहूर्त 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
- अभिजित मुहूर्त 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
- विजय मुहूर्त 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त 07:18 पी एम से 07:38 पी एम
- अमृत काल 05:59 ए एम से 07:30 ए एम, 11:49 पी एम से 01:17 ए एम, जून 12
- निशिता मुहूर्त 12:01 ए एम, जून 12 से 12:41 ए एम, जून 12
- सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन
- शुभ - उत्तम 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
- लाभ - उन्नति 12:21 पी एम से 02:05 पी एम
- अमृत - सर्वोत्तम 07:19 पी एम से 08:34 पी एम
- चर - सामान्य 08:34 पी एम से 09:50 पी एम
परमा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा धन-धान्य
धन का दान करें
परमा एकदशी के दिन धन का दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन धन का दान करने से जीवन में रुपये-पैसों की दिक्कत नहीं रहती है।
जल का दान करें
परमा एकदशी के दिन जल का दान करना अति उत्तम माना जाता है। इस दिन किसी प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आप राह चलते लोगों को शर्बत या पानी पिला सकते हैं। इससे पितरों को शांति मिलेगी।
वस्त्र का दान करें
परमा एकदशी के दिन वस्त्र का दान करना लाभकारी माना जाता है। इस दिन पीले रंग के कपड़े दान करना शुभ माना जाता है।
अन्न का दान करें
परमा एकदशी के दिन अन्न का दान करना चाहिए। इस दिन अन्न का दान करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन