Panchagrahi Yog 2026 zodiac signs will be very lucky and will benefit in terms of wealth and career जनवरी 2026 में बन रहा ये संयोग, 7 राशियों की बल्ले ही बल्ले, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जनवरी 2026 में बन रहा ये संयोग, 7 राशियों की बल्ले ही बल्ले

ग्रहों की चाल बदलने से होने वाले योग सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालते हैं। ऐसे ही एक दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग का निर्माण जनवरी माह के बीच में हो रहा है। चलिए इस संयोग के बारे में जानते हैं और यह भी जानेंगे कि इस योग के निर्माण से किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Fri, 19 Dec 2025 07:19 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
जनवरी 2026 में बन रहा ये संयोग, 7 राशियों की बल्ले ही बल्ले

ज्योतिष की दृष्टिकोण से नया साल 2026 कई मायनों में अहम रहने वाला है। क्योंकि जनवरी के महीने में कई ग्रहों का चाल बदल रही है, जिससे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ग्रहों की चाल बदलने से होने वाले योग सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालते हैं। ऐसे ही एक दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग का निर्माण जनवरी माह के बीच में हो रहा है। चलिए इस संयोग के बारे में जानते हैं और यह भी जानेंगे कि इस योग के निर्माण से किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिषियों के मुताबिक 18 जनवरी 2026 नए साल के मौके पर मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र की युति से पंचग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। शनि की राशि मकर में बनने वाला यह दुर्लभ योग खास ऊर्जा और स्थिरता प्रदान करेगा। इस बेहद शक्तिशाली योग माना जाता है। चलिए जानते हैं कि कौन-सी 7 भाग्यशाली राशियां हैं, जिनके लिए यह पंचग्रही योग लकी साबित हो सकता है।

वृषभ राशि
पंचग्रही योग वृषभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में शुभ रहेगा। यह करियर और आर्थिक मामलों में बेहतरीन परिणाम दे सकता है। जातकों को नई जॉब मिल सकती है। व्यापार में तरक्की होगी और अच्छी डील हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के निवेश के मामले में अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए पंचग्रही योग ज्ञान, शिक्षा, करियर और लव लाइफ के मामले में उनके पक्ष में रहेगा। करियर के क्षेत्र में नई दिशा मिलने के साथ प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए रास्ते खुलते चले जाएंगे। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चले आ रहे मनमुटाव खत्म होते चले जाएंगे।

कर्क राशि
पंचग्रही योग कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। धन, सम्मान और व्यापार में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिरता आने के साथ आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार से खूब मुनाफा कमाएंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए इस दौरान अपने सामाजिक संपर्कों को मजबूत करने का समय साबित हो सकता है। नए दोस्तों के साथ प्रभावशाली लोगों के साथ करीबी बढ़ेगी। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को पंचग्रही योग से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आने के साथ रिश्तों में प्यार की भावना बनी रहेगी। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होते चले जाएंगे।

धनु राशि
पंचग्रही योग धनु राशि के जातकों के लिए नए अवसरों से भरा रहने वाला है। आर्थिक संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ी मामलों में राहत मिलेगी।

मकर राशि
वहीं, मकर राशि के लिए यह समय काफी खास और फलदायी रहने वाला है, क्योंकि पंचग्रही योग इसी राशि में बनेगा. करियर और प्रोफेशनल जीवन में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूती होगी। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बनाकर चलें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन आदतों से नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी, बिल्कुल ना करें ये काम
ये भी पढ़ें:शुक्र की चाल बदलने से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!