Palmistry Money Line Meaning Behind Palm Money Line in Hand Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं जीवन में धन की स्थिति कैसी रहेगी?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं जीवन में धन की स्थिति कैसी रहेगी?

  • Wealth and Money Line in Hand: हथेली पर बनने वाली धन रेखा या मनी लाइन को अत्यंत शुभ माना जाता है। जानें धन रेखा से जुड़ी खास बातें-

Tue, 4 Feb 2025 10:19 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं जीवन में धन की स्थिति कैसी रहेगी?

Palmistry Money Line in Hand: व्यक्ति की हथेली की रेखाएं उसके भूत, भविष्य व वर्तमान की जानकारी देती हैं। हस्त रेखा विज्ञान की मदद से व्यक्ति के आर्थिक जीवन, करियर, सेहत व पारिवारिक जीवन आदि का पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति के हाथ की रेखाएं जीवन में धन-संपत्ति की स्थिति को भी दर्शाती हैं। हस्त रेखा शास्त्र के जानकारों के अनुसार, हथेली पर बनने वाली मनी रेखा व सूर्य रेखा के जरिए पता चलता है कि व्यक्ति की कितना धन कमाएगा और जीवन में धन की स्थिति कैसी रहेगी। आप भी जानें धन से जुड़ी इन रेखाओं के बारे में-

1. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी हथेली में अनामिका अंगुलि और सबसे छोटी अंगुलि के नीचे एकदम सीधी रेखा को मनी रेखा या धन वाली रेखा कहा जाता है। व्यक्ति के हाथ में इस तरह की रेखाएं अगर एकदम स्पष्ट और सीधी दिखती हैं तो, इसका संकेत है कि व्यक्ति के पास धन-धान्य रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Tips: नौकरी में प्रमोशन के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

2. अगर व्यक्ति की हाथ में मनी रेखा थोड़ी टेढ़ी या कटी हुई होती है, तो इसका अर्थ है धन-संपदा स्थिर नहीं रहेगी या टिकेगी नहीं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को आर्थिक जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

3. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में सूर्य रेखा का सीधा होना यह संकेत देता है कि व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। ऐसे लोग अपने काम में तरक्की प्राप्त करते हैं। सूर्य रेखा हाथ की अनामिका उंगली के ठीक नीचे होती है।

4. अगर सूर्य रेखा और धन रेखा दोनों एक-दूसरे को काटते हुए बढ़ती हैं, तो ऐसे लोगों को आकस्मिक सफलता प्राप्त होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: हथेली पर कलश चिन्ह का बनना होता है शुभ या अशुभ? जानें इससे जुड़े फल

5. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर धन रेखा हथेली में टुकड़ों में आगे बढ़ती है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को धन की अभाव रहेगा। ऐसे लोगों को धन कमाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!