Palmistry hatheli me kalash ka nishan meaning Kalash mark in palm Palmistry: हथेली पर कलश चिन्ह का बनना होता है शुभ या अशुभ? जानें इससे जुड़े फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Palmistry: हथेली पर कलश चिन्ह का बनना होता है शुभ या अशुभ? जानें इससे जुड़े फल

  • Kalash mark in palm: हथेली पर कई निशान बनते हैं, कुछ शुभ होते हैं और कुछ अशुभ। जानें हथेली पर बनने वाले कलश के निशान के बारे में, जानें इससे जुड़े संकेत व फल-

Mon, 13 Jan 2025 06:28 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: हथेली पर कलश चिन्ह का बनना होता है शुभ या अशुभ? जानें इससे जुड़े फल

Hatheli me kalash ka nishan: हस्त रेखा शास्त्र में कुछ भाग्यशाली निशान या चिन्हों का वर्णन किया गया है। कहते हैं कि ये निशान व्यक्ति के जीवन में शुभता को बढ़ाते हैं। हथेली पर बनने वाले भाग्यशाली चिन्हों में से एक कलश का निशान। कहा जाता है कि जिन जातकों की हथेली पर कलश का निशान होता है, वे किस्मत वाले होते हैं। जानें हथेली पर कलश के निशान से जुड़ी खास बातें-

हथेली पर कलश का निशान: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली पर कलश का निशान अत्यंत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ में कलश का चिन्ह होता है वे धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये धर्म-कर्म में खर्च करने में पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे लोग धार्मिक यात्राएं करते हैं और धरम-कर्म के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। हस्त रेखा शास्त्र कहता है कि ऐसे लोग मृदुभाषी होते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी प्राप्त करते हैं। कहा जाता है कि इनके पास सुख, वैभव व धनवान होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस्मत वालों के हाथ में होता है शंख योग, जानें इससे जुड़े फल

ये निशान भी माना गया है शुभ-

हिंदू धर्म में स्वस्तिक के निशान को अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ में स्वस्तिक का निशान होता है वे आरामदायक जीवन गुजारते हैं। ऐसे लोग मेहनती व उत्साही होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये उच्च पद पर आसीन होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं सरकारी नौकरी के योग, आप भी जानिए

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!