Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 7 से 13 जुलाई तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?
Numerology Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानें, 7 से 13 जुलाई तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा, पढें राशिफल-
मूलांक-1: ये सप्ताह मूलांक-1 वाले लोगों के लिए कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। कुछ जातक शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अपनी सेहत पर गौर करें।
मूलांक-2: इस सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक-3: इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं।
मूलांक-4: इस सप्ताह की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है।
मूलांक-5: इस सप्ताह मूलांक 5 वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आपके आय के साधन में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होने की संभावना है। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह के बीच में नौकरी करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे।
मूलांक-6: इस सप्ताह मूलांक-6 वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। इस दौरान आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
मूलांक-7: इस सप्ताह मूलांक 7 वालों को सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं। जिससे आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ मिल सकता है।
मूलांक-8: आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी।
मूलांक-9: इस सप्ताह आपके दिन थोड़े उतार-चढ़ाव भरे रहने वाले हैं। आपको किसी टास्क में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन