Numerology Weekly Horoscope 10 to 16 May 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
Numerology Weekly Horoscope, साप्ताहिक अंक ज्योतिष 10 से 16 मई 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है? जानिए करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और धन का साप्ताहिक राशिफल। मूलांक और जन्मतिथि के अनुसार, पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल और उपाय।

Numerology Weekly Horoscope , साप्ताहिक अंक राशिफल 10 - 16 मई 2026: मई माह का दूसरे सप्ताह की ऊर्जा अनुशासन, संतुलन और व्यावहारिक फैसलों पर केंद्रित रहेगी। मूलांक 4 की मजबूती और भाग्यांक 1 की नई शुरुआत का मेल आपको अपनी जिंदगी को व्यवस्थित करने का मौका देगा। यह सप्ताह मेहनत, सावधानी और सही समय पर सही कदम उठाने का है। जिन बातों पर आप लंबे समय से विचार कर रहे थे, उनमें अब गति आ सकती है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह प्रत्येक मूलांक वालों के लिए स्थिति कैसी रहने वाली है।
मूलांक 1
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग
इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। व्यापार में नए अवसर बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें, जल्दबाजी ना करें। स्वास्थ्य में सिरदर्द या ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है, इसलिए आराम और नियमित दिनचर्या पर ध्यान दें। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन अहंकार से बचें।
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
मूलांक 2
2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग
यह सप्ताह सहयोग और रचनात्मकता का रहेगा। सहकर्मियों या साझेदारों से अच्छा समर्थन मिलेगा। निर्णय लेते समय सोच-विचार जरूर करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक खर्च से बचें। तनाव महसूस हो तो ध्यान या योग करें। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। परिवार में शांति रहेगी।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें।
मूलांक 3
3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग
इस सप्ताह रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मूलांक 4
4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग
कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव आ सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें, शॉर्टकट से दूर रहें। जोखिम भरे निवेश से बचें। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में गलतफहमी की आशंका है, इसलिए स्पष्ट संवाद बनाए रखें। अनुशासन और धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा।
उपाय: शिव जी की आराधना करें।
मूलांक 5
5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में सम्मान और व्यापार में लाभ के योग हैं। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पर्याप्त नींद लें। अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकते हैं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
मूलांक 6
6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग
इस सप्ताह मेहनत के बाद अच्छे परिणाम मिलेंगे। विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य पर छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। रिश्तों में तनाव की आशंका है, इसलिए संयम रखें।
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें।
मूलांक 7
7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग
सप्ताह सामान्य रहेगा। शिक्षा और प्रशिक्षण से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। धनागम धीमा रहेगा। अकेलापन महसूस हो सकता है। त्वचा संबंधी समस्या या एलर्जी परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखें। अनुशासित दिनचर्या अपनाएं।
उपाय: केतु के लिए दान करें।
मूलांक 8
8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग
मेहनत रंग लाएगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कानूनी मामलों में राहत मिलने के योग हैं। अटका हुआ धन वापस आ सकता है। जोड़ों का दर्द या पुरानी बीमारी उभर सकती है। रिश्तों में थोड़ी दूरी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करना शुभ रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 9
9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग
इस सप्ताह जोश और उत्साह रहेगा। धन लाभ के अच्छे योग हैं, लेकिन जोखिम न लें। जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपसी रिश्ते मधुर रहेंगे। हनुमान जी की आराधना विशेष लाभ देगी।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
10 से 16 मई 2026 का सप्ताह मेहनत, संतुलन और सही फैसलों का है। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और अनावश्यक जोखिम से बचें। सकारात्मक रहें, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे।




साइन इन