numerology march will be lucky for people born on these dates Numerology March 2026: इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए लकी होगा मार्च का महीना? जिंदगी में आएंगे ये बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology March 2026: इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए लकी होगा मार्च का महीना? जिंदगी में आएंगे ये बदलाव

न्यूमेरेलॉजी के आधार पर मार्च का महीना कुछ लोगों के लिए काफी लकी होने वाला है। कुछ मूलांक हैं जिनके जातकों को मार्च में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती हैं।

Wed, 25 Feb 2026 02:21 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology March 2026: इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए लकी होगा मार्च का महीना? जिंदगी में आएंगे ये बदलाव

Luckiest Month March: न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष की मदद से किसी भी व्यक्ति के बारे में लगभग सब कुछ जाना जा सकता है। जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के आधार पर लोगों के स्वभाव से लेकर भविष्य का आकंलन किया जाता है, ठीक उसी तरह अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर ही हर चीज का आंकलन किया जाता है और इसी की मदद से ये समझा जाता है कि आने वाला समय अनुकूल है या नहीं? आज जानिए कि आने वाले नया महीना यानी मार्च किन-किन लोगों के लिए लकी साबित होगा?

क्या होता है मूलांक?

मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग कहलाता है। मूलांक अंक ज्योतिष का आधार है। मान लीजिए किसी व्यक्ति का जन्म 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2+5= 7 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म 26 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2+6= 8 होगा। मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव का आइना होता है।

मूलांक 1 वाले देखेंगे ये बदलाव

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इस मूलांग की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है। इस मूलांक के लोगों में लीडरशिप क्वालिटी अच्छी होती है। साथ ही ये लोग हर क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं। साल 2026 मूलांक 1 वालों के लिए फेवरेवल होगा। वहीं आने वाला महीना यानी मार्च मूलांक 1 के जातकों के लिए लकी होगा। इस महीने में ये लोग अपने स्वास्थ्य से लेकर रिश्ते और पर्सनल लाइफ में ग्रोथ होते हुए देख सकते हैं।

मूलांक 2 के लिए कैसा होगा मार्च?

मूलांक 2 भी इस लिस्ट में है। साल 2026 इस मूलांक के जातकों के लिए हर लिहाज से अच्छा साबित होगा। इसी कड़ी में मार्च का महीना इनके लिए अच्छा साबित होगा। इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है। मार्च के महीने में मूलांक 2 वाले सेल्फ ग्रोथ देख पाएंगे। जो काफी लंबे समय से अटका हुआ था, ये लोग अब इसकी शुरुआत करते दिखेंगे।

मार्च में होगी मूलांक 3 वालों की ग्रोथ

लिस्ट में अगला नंबर मूलांक 3 वालों का है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी गुरु यानी बृहस्पति होता है। इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ रहता है। गुरु के चलते इस मूलांक के लोगों के पास ज्ञान की कमी नहीं होती है। साल 2026 में मूलांक 3 वालों को अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी और मार्च का महीना इनके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: इन तारीखों पर जन्मे लोग मार्च में रहें सतर्क, ना लें बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:Numerology: 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग इन 2 कमियों से बिगाड़ते हैं काम
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग बरतें ये सावधानियां

मूलांक 9 के लिए लकी होगा मार्च

मूलांक 9 वालों का स्वामी ग्रह मंगल होता है। ये लोग स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और इन्हें हर एक लक्ष्य को हासिल करने का जुनून होता है। हालांकि बीता साल इनके लिए मिला-जुला ही रहा है। वहीं नया साल आनी 2026 इनके लिए कई सरप्राइज लेकर आएगा। बात करें अगले महीने यानी मार्च की तो ये महीना इनके लिए लकी साबित होगा। बता दें कि मूलांक 9 वाली कैटेगरी में वो लोग आते हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है। इन तारीखों पर जन्मे लोग मार्च में बड़े फैसले ले सकते हैं और या फिर कोई नई शुरूआत करनी है तो वो बिना किसी हिचक के कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!