Numerology: मूलांक 7 वालों की अच्छाई का लोग उठाते हैं फायदा? सिर्फ इन पर करना चाहिए भरोसा
Numerology Number 7 People: अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 7 वाले जातकों में कई गुण होते हैं, हालांकि इनकी अच्छाई का लोग फायदा भी उठा लेते हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि इस मूलांक वालों के सबसे अच्छे दोस्त कौन साबित होते हैं? साथ ही जानेंगे कि इन्हें किन लोगों से दूर रहना चाहिए?

Numerology Number 7: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से हर एक मूलांक पर उसके ग्रह स्वामी का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। आज बात करेंगे मूलांक 7 वालों की। इस मूलांक का ग्रह स्वामी केतु होता है। इस वजह से इस मूलांक के लोग काफी आध्यात्मिक होते हैं। साथ ही ये बहुत अच्छे रिसर्चर होते हैं और इनके अंदर कई ऐसी खूबियां होती हैं जिनके दम पर ये बाकी लोगों से थोड़ा आगे निकल जाते हैं। हालांकि कई बार लोग इनकी अच्छाई का खूब फायदा उठाते हैं। ऐसे में मूलांक 7 वालों को ये समझना जरूरी है कि इन्हें आसपास कैसे लोगों को रखना चाहिए और किन लोगों से इन्हें दूर रहने की जरूरत है? नीचे विस्तार से जानिए इस बारे में...
लोग उठाते हैं अच्छाई का फायदा
मूलांक 7 वाले दूसरों के मन की बात समझ लेते हैं और ऐसे में ये हर किसी की मदद करना चाहते हैं। हालांकि सभी लोग एक जैसे नहीं होते हैं। इनकी इसी अच्छाई का फायदा कुछ लोग उठा लेते हैं। बता दें कि मूलांक 7 वालों को घूमने-फिरने का भी खूब शौक होता है। साथ ही ये लोग काफी क्रिएटिव भी होते हैं और इस वजह से ये अपने टैलेंट के दम पर लोगों को खूब इम्प्रेस भी करते हैं। यही वजह है कि इनके पास एक्स्ट्रा इनकम के लिए कई सोर्स भी होते हैं लेकिन इन्हें हर चीज में काफी घुसकर रिसर्च करने की आदत होती है और यही वजह है कि ये आखिर में जाकर कई बार कन्फ्यूज हो जाते हैं।
ये होते हैं मूलांक 7 वालों के भरोसेमंद साथी
मूलांक 7 वाले जातक वैसे तो सौम्य स्वभाव के होते हैं। हालांकि इनके दोस्त कम ही होते हैं। मूलांक 7 वालों की सबसे ज्यादा सिर्फ 1 ही मूलांक के लोगों से बनती है और वो है मूलांक 4। बता दें कि किसी भी महीने की 4, 13 और 22 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है। मूलांक 7 वालों के ये जिगरी यार साबित होते हैं। ऐसे में मूलांक 7 वालों को सिर्फ इन्हीं लोगों पर भरोसा करना चाहिए। वहीं मूलांक 9 वालों से तो इनका छत्तीस का आंकड़ा रहता है और ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि मूलांक 9 का ग्रह स्वामी मंगल होता है और मंगल-केतु के बीच अच्छे रिश्ते नहीं होते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन