numerology number 7 weakness mulank 7 ki kamia न्यूमेरेलॉजी: अकेले रह जाते हैं मूलांक 7 वाले लोग? इन तीन चीजों पर जरूर करना चाहिए काम
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणन्यूमेरेलॉजी: अकेले रह जाते हैं मूलांक 7 वाले लोग? इन तीन चीजों पर जरूर करना चाहिए काम

न्यूमेरेलॉजी: अकेले रह जाते हैं मूलांक 7 वाले लोग? इन तीन चीजों पर जरूर करना चाहिए काम

Mulank 7 Weakness: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया में मूलांक 7 लकी होता है। हालांकि इनके अंदर कुछ कमियां होती हैं, जिसकी वजह से ये लोग अपने बनते-बनते काम बिगाड़ लेते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये कमियां क्या हैं?

Garima SinghFri, 21 Nov 2025 02:32 PM
1/7

मूलांक 7 वालों की कमियां

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के जरिए किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट के आधार पर उसके स्वभाव को जान सकते हैं। दरअसल बर्थडेट से मूलांक का पता लगाया जा सकता है। इसकी इसकी मदद से उस व्यक्ति के भविष्य का भी हिंट मिल जाता है। बता दें कि बर्थडेट के आधार पर किसी भी व्यक्ति की कमियों का भी पता चलता जाता है। आज बात करेंगे मूलांक 7 वालों की और उनकी कमियों के बारे में जिसकी वजह से उन्हें कई बार दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

2/7

मूलांक 7 का ग्रह स्वामी

बता दें कि मूलांक 7 वालों का ग्रह स्वामी केतु होता है, जो इनके फैसले लेने की क्षमता को बहुत हद तक प्रभावित करते हैं। साथ ही इस वजह से ये लोग काफी आध्यात्मिक भी होते हैं।

3/7

मूलांक 7 वाले कौन हैं?

किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 वाले अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीते हैं। साफ तौर पर कहा जाता है कि वह अपनी जिंदगी में किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं करते हैं।

4/7

मूलांक 7 वालों की कमी

मूलांक 7 न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में सबसे अच्छा अंक माना जाता है। केतु से प्रभावित होने की वजह से इनकी जिंदगी में कई चीजें बहुत सही होती हैं लेकिन इसके बावजूद इनके अंदर कुछ ऐसी कमियां होती हैं, जिसकी वजह से इनका काम बनते-बनते खराब हो जाता है।

5/7

करते हैं खूब ओवरथिंकिंग

मूलांक 7 वालों की सबसे बड़ी कमी है कि ये लोग ओवरथिंकर होते हैं। ये हर एक छोटी-बड़ी बात पर खूब सोचते हैं। इस वजह से इनका बहुत टाइम ओवरथिकिंग में ही बर्बाद हो जाता है। इस वजह से ये बाकी चीजों पर ठीक से फोकस नहीं कर पाते हैं।

6/7

अकेले रहना करते हैं पसंद

मूलांक 7 वालों को अकेले रहना काफी पसंद है। ये नहीं चाहते हैं कि इनके पर्सनल स्पेस में कोई भी दखलअंदाजी करें। ऐसे में इनके दोस्त कम ही होते हैं। धीरे-धीरे ये खुद को काफी अकेला पाते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर भी इनके पास ना के बराबर ही लोग होते हैं।

7/7

आसानी से मान जाते हैं हार

मूलांक 7 वालों की सबसे बड़ी कमी है कि ये लोग आसानी से हार मान जाते हैं। कई बार ये लोग शॉर्टकट तरीके से चीजों को हासिल करने की कोशिश करते हैं और जब चीजें नहीं होती है तो ये हार मान जाते हैं। ऐसे में इनका गिव अप करने वाला एटीट्यूड कभी सही नहीं होता है। मूलांक 7 वालों को अपनी इस चीज पर काम करने की बहुत जरूरत है।