numerology horoscope 1 january 2026 kal ka ank rashifal mulank ke hisab se din kaisa rahega Numerology: आपके लिए कैसा होगा 2026 का पहला दिन? पैसों को लेकर समझदारी दिखाएं ये मूलांक, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: आपके लिए कैसा होगा 2026 का पहला दिन? पैसों को लेकर समझदारी दिखाएं ये मूलांक

Numerology Horoscope 1 January 2026: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में भी ज्योतिष शास्त्र की ही तर्ज पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 2026 का पहला दिन आपके मूलांक के हिसाब से कैसा जाने वाला है? 

Wed, 31 Dec 2025 03:51 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: आपके लिए कैसा होगा 2026 का पहला दिन? पैसों को लेकर समझदारी दिखाएं ये मूलांक

Number Horoscope Numerology 1 January 2026 अंक राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में राशि की मदद से भविष्यवाणी की जाती है। न्यूमेरेलॉजी में सारा खेल नंबर का होता है। इसमें मूलांक 1 से लेकर 9 की राशिफल का आंकलन किया जाता है। अंक ज्योतिष के हिसाब से जानें कि साल का पहला दिन आपके मूलांक के हिसाब से कैसा जाएगा?

मूलांक 1

2026 का पहला दिन मूलांक 1 वालों के लिए खास रहने वाला है। बता दें कि किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के जातकों के लिए नए काम की शुरुआत अच्छी होगी। ऑफिस में दिन अच्छा जाएगा। बाकी किसी भी चीज के चलते ईगो को जिंदगी में जगह ना दें।

मूलांक 2

साल 2026 की शुरुआत होते ही मूलांक 2 वाले इमोशनल हो सकते हैं। बता दें कि किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 2 होता है। आप इमोशनल होंगे लेकिन परिवार के साथ रहेंगे तो चीजें सही होंगी। मन हल्का होगा। नया साल नई उम्मीदें लेकर आएगा क्योंकि कोई पुरानी चीज सुलझने वाली है।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले नए साल पर काफी क्रिएटिव होने की कोशिश करेंगे। बता दें कि किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को जन्म लेने वालों का ही मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के जातक पढ़ाई और राइटिंग की फील्ड में सफलता हासिल कर पाएंगे। बस आज के दिन अचानक होने वाली खरीददारी से बचें। आज आपको अपने खर्चे पर थोड़ा कंट्रोल रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल 2026 में कैसा रहेगा मूलांक 1 से लेकर 9 तक का हाल?

मूलांक 4

नए साल के पहले दिन मूलांक 4 वालों का पूरा दिन बिजी जाने वाला है। बता दें कि किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 4 होता है। आज इस मूलांक के जातकों की मेहनत रंग लाएगी। अचानक से आपके प्लान में बदलाव हो सकता है। ऐसे में धैर्य बनाकर रखें। नया बदलाव आपके लिए ही होगा।

मूलांक 5

किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 5 होता है। आज इस मूलांक के जातक नए लोगों से बातचीत और उनके संपर्क से लाभ पाएंगे। घर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साल के पहले दिन आप कहीं ट्रैवल कर सकते हैं। आज अगर आप मीटिंग करेंगे तो सफल होंगे। बस मीटिंग में फैक्ट्स के साथ और क्लैरिटी से बात करें।

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों के लिए साल का पहला दिन रिश्ते के लिए अच्छा होगा। बता दें कि किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक ही 6 होता है। नए साल पर इस मूलांक के जातकों के परिवार में माहौल अच्छा होगा। आप खुद पर भी ध्यान दें। अपने लिए समय निकालें और अपने रूटीन को फॉलो करें। आज आलसपन को त्याग देने का दिन है। अपने लिए नए गोल सेट करें।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले जातक नए साल पर लोगों की भीड़ से दूर रहेंगे। बता दें कि किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 7 होता है। नए साल पर आपको क्लैरिटी मिलेगी। शांति से समय बिताएंगे तो फैसले सही ले पाएंगे। बस आपको किसी भी चीज में जल्दबाजी नहीं करनी है। खाना पीना घर पर ही करें। बाहर की चीजों से दूर रहें।

मूलांक 8

मूलांक 8 के जातकों को नए साल के पहले दिन किसी बात का प्रेशर फील होगा। बता दें कि किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 को जन्मे लोगों का मूुलांक 8 होता है। आज मूलांक 8 वाले जातक थोड़ा धैर्य बनाकर रखेंगे तो चीजें सही होंगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब रह सकती है। ऐसे में पैसों को लेकर समझदारी दिखाएं। साल के पहले दिन अपने रूटीन को फॉलो करने में लापरवाही ना करें। नए साल पर घरवालों के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको ओवरथिंकिंग नहीं करनी है।

मूलांक 9

साल 2026 का पहला दिन मूलांक 9 वाले जातकों के लिए खास रहने वाला है। बता दें कि किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 9 होता है। आज इस मूलांक के लिए एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आज आपके कुछ अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना है। साथ ही आज अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें। नींद का समय निर्धारित करेंगे तो सही रहेगा। नए साल के पहले दिन अपनों के साथ समय बिताने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!