Numerology Horoscope 6 August 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology, अंक राशिफल: 6 अगस्त को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 6 अगस्त को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 6 August 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Tue, 5 Aug 2025 01:31 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 6 अगस्त को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Numerology Horoscope 6 August 2025, अंक राशिफल: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा।

मूलांक-1: आज बुधवार के दिन आप अपने हर लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपको अपने करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। काम के दबाव के कारण आपके शेड्यूल में थोड़ा बदलाव हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन आनंदमय और प्रेम से भरा रहेगा।

मूलांक-2: आज बुधवार का दिन भाई-बहनों के साथ अच्छी नेटवर्किंग और मौज-मस्ती लेकर आएगा। आपको नेटवर्क बनाने का मौका मिलेगा, जिससे आपका करियर विकसित होगा। आप दूसरों के बारे में अपने विचार आसानी से जाहिर कर पाएंगे। आप अपने काम के प्रति काफी कमिटेड भी रहेंगे।

मूलांक-3: आज बुधवार का दिन काम के तनाव से मुक्ति दिला सकता है। आर्थिक तौर पर इस दौरान आप कुछ जोखिम भरे निवेश करने से बचें, खासकर शेयर मार्केट में। निजी जीवन में आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेगा। आप अपना काफी समय प्यार और रोमांस में बिताएंगे।

मूलांक-4: आज बुधवार का दिन कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आप कला, संगीत और कविता के माध्यम से नाम कमाएंगे। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोग मनोरंजक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं।

मूलांक-5: आज बुधवार के दिन ऑफिस में आपकी किस्मत हर काम में आपका साथ देगी। प्रोजेक्ट को सफलता के साथ पूरा करेंगे। कोई भी दुश्मन आपको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई नया लाभदायक सौदा मिल सकता है।

मूलांक-6: आज बुधवार का दिन अच्छा आर्थिक लाभ और रोमांस की इच्छा लेकर आएगा। आप अपने सामाजिक जीवन, करियर और निवेश में रिस्क लेने के बारे में सोच सकते हैं। ऑफिस में आप अपने नए और रचनात्मक विचारों की मदद से सभी मुश्किल मुद्दों का सोल्यूशन खोजने में सक्षम होंगे।

मूलांक-7: आप अब तक जिस पर भी विश्वास करते आए हैं, उस पर सवाल उठाना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आप आध्यात्मिक चीजों पर भी ध्यान देंगे ताकि आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकें। आप अपनी जीवनशैली और व्यक्तित्व में जरूरी बदलाव लाएंगे।

मूलांक-8: आज बुधवार के दिन अपने पर्सनल जीवन और व्यावसायिक पार्टनरशिप में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका व्यक्तित्व और अधिक आकर्षक बनेगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने सहकर्मियों की स्किल्स की प्रशंसा करेंगे।

मूलांक-9: आज बुधवार का दिन विचारों में बदलाव लाएगा। इस सप्ताह आपकी रुचि कुछ सामाजिक मुद्दों में रहेगी। इसके साथ ही समाज को बेहतर बनाने के लिए दान और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आप किसी दूसरी संस्कृति के फैशन से मोटिवेट होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र की तुला राशि में होगा मंगल गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ
ये भी पढ़ें:13 अगस्त से इन 3 राशियों का समय शानदार, गुरु गोचर से होगा लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!