13 अगस्त से इन 3 राशियों का समय शानदार, गुरु गोचर से होगा लाभ
Horoscope Guru Rashifal Jupiter Transit: गुरु का अगस्त महीने का नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास माना जा रहा है। गुरु की चाल कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है तो कुछ पर नेगेटिव इम्पैक्ट भी पड़ सकता है।

Horoscope Guru Rashifal Jupiter Transit: ज्योतिष विद्या के अनुसार सभी 9 ग्रहों में गुरु ग्रह को गुरु का दर्जा प्राप्त है। जल्द ही गुरु अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। इस समय बुध की मिथुन राशि में गुरु ग्रह विराजमान हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 अगस्त के दिन गुरु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। गुरु का गोचर पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जिसके स्वामी ग्रह स्वयं गुरु हैं। ऐसे में गुरु का ये नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास माना जा रहा है। गुरु की चाल कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है तो कुछ पर नेगेटिव इम्पैक्ट भी पड़ सकता है। पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु इस साल के अंत तक विराजमान रहने वाले हैं। इसलिए आइए जानते हैं पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु का गोचर किन राशियों को लाभ दे सकता है-
13 अगस्त से इन 3 राशियों का समय शानदार, गुरु गोचर से होगा लाभ
मेष राशि: पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु का गोचर मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु का गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
मीन राशि: पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु का गोचर मीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। शुभ प्रभाव से कुछ प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन