Numerology, अंक राशिफल: 2 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?
Horoscope Numerology 2 July 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 2 July 2025, अंक राशिफल 2 जुलाई 2025: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 2 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक-1 वाले जातकों आज काम का प्रेशर ज्यादा महसूस होगा। लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्ड को स्ट्रांग बनाने के लिए आप डेट प्लान कर सकते हैं। कुछ लोग अपना कार्यक्षेत्र बदलना चाह रहे होंगे। लाइफ में प्रॉब्लम आना नॉर्मल है। हेल्थ आज अच्छी रहेगी।
मूलांक-2 वाले जातकों आज के दिन की शुरुआत में अपने करियर को लेकर आप स्ट्रगल कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव की भी बड़ी संभावना है। आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए। हिम्मत न हारें और पॉजिटिव रहने की कोशिश करें।
मूलांक-3 वाले जातकों आज हो सकता है कि आपके सहकर्मी सहयोगात्मक न हों। व्यवसायियों को स्टाफ संकट का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने सहकर्मियों से कही गई बातों में सावधानी बरतने की जरूरत है। तनाव ज्यादा न लें।
मूलांक-4 वाले जातकों आज कुछ योजनाएं गलत साबित हो सकती हैं और इसका भार आप पर भी आ सकता है। आज के दिन दफ्तर में टिके रहने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। धैर्य रखने की कोशिश करें और कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। वित्त औसत रहेगा और उम्मीद से कम रहेगा।
मूलांक-5 वाले जातकों आज आपको करियर में कुछ असफलताओं का अनुभव हो सकता है। आज की सलाह यह रहेगी कि सावधान रहें और केवल वही जिम्मेदारियां लें जिनके बारे में आप आश्वस्त महसूस करते हैं। व्यवसायियों को दिन की शुरुआत में कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरेगा चीजें बेहतर होंगी।
मूलांक-6 वाले जातकों आज आपको प्रशंसा मिल सकती है। इंकम बढ़ाने और प्रमोशन पाने के लिए आपको पूरे लगन के साथ ऑफिस के टास्क कंप्लीट करने चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा और आप अच्छे मुनाफे की भी उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह एक अच्छा दिन है।
मूलांक-7 वाले जातकों हाइड्रेटेड रहें और सेल्फ-केयर पर फोकस करें। आपको अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। करियर के नए अवसर आपके सामने आएंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेगी।
मूलांक-8 वाले जातकों आज करियर में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों में मतभेद हो सकता है, जिससे दरार पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में आपको कुछ राहत मिलने की संभावना है।
मूलांक-9 वाले जातकों आज आर्थिक स्थिति उम्मीद के मुताबिक रहेगी लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्चे चीजें बिगाड़ सकते हैं और तनाव का कारण बन सकते हैं। इसलिए तनाव से बचने के लिए सेल्फ केयर पर फोकस करें। परिवार के किसी सदस्य से कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन