Numerology Horoscope : साल 2026 में कैसा रहेगा मूलांक 1 से लेकर 9 तक का हाल?
कुछ ही दिनों में 2026 की शुरुआत होने जा रही है। अंकशास्त्र के अनुसार 2026 कोई आम साल नहीं है। अंक ज्योतिष के हिसाब से ये साल एक लंबे सफर के बाद नई शुरुआत लेकर आता है। जब हम 2026 के अंकों को जोड़ते हैं (2+0+2+6), तो बनता है 10, और फिर 1। यानी यह साल यूनिवर्सल नंबर 1 का है।

कुछ ही दिनों में 2026 की शुरुआत होने जा रही है। अंकशास्त्र के अनुसार 2026 कोई आम साल नहीं है। अंक ज्योतिष के हिसाब से ये साल एक लंबे सफर के बाद नई शुरुआत लेकर आता है। जब हम 2026 के अंकों को जोड़ते हैं (2+0+2+6), तो बनता है 10, और फिर 1। यानी यह साल यूनिवर्सल नंबर 1 का है। अंकशास्त्र के अनुसार 2026 में कुछ नया हो सकता है। 2025 तक बहुत से लोग भावनात्मक बोझ, अधूरे रिश्ते, उलझे फैसले और पुराने कर्मों से जूझते रहे। 2026 उसी का क्लोजर है। यह साल आपको हिम्मत देगा। आइए जानते हैं, 2026 में कैसा रहेगा मूलांक 1 से लेकर 9 तक का हाल…
मूलांक 1- यह साल आपके लिए बिल्कुल नैचुरल है। जैसे हवा आपके पक्ष में बह रही हो। नई शुरुआत, नया काम, नई जिम्मेदारी- सब संभव है। बस ध्यान रहे, आत्मविश्वास अहंकार में न बदले।
मूलांक 2- 2026 आपको सिखाएगा कि हर बार दूसरों के लिए जीना सही नहीं होता। अपनी भावनाओं और जरूरतों को भी अहमियत दें। रिश्ते तभी टिकेंगे, जब आप खुद को कमजोर नहीं समझेंगे।
मूलांक 3- आपकी समझ, आपकी बात और आपकी सलाह की कद्र बढ़ेगी। लोग आपकी ओर मार्गदर्शन के लिए देखेंगे। यह साल आपको बोलने से ज्यादा सही दिशा दिखाने वाला बनाएगा।
मूलांक 4- शुरुआत में सबकुछ थोड़ा अस्त-व्यस्त लग सकता है। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। 2026 आपको धीरे-धीरे मजबूत बनाएगा। मेहनत और धैर्य ही आपकी असली ताकत है।
मूलांक 5- यह साल बदलाव से भरा रहेगा। नए लोग, नई जगह, नए मौके। लेकिन ध्यान भटकेगा तो नुकसान हो सकता है। 2026 आपसे फोकस मांगता है।
मूलांक 6- रिश्ते, परिवार और भावनाएं इस साल केंद्र में रहेंगी। लेकिन एक बात याद रखना—खुद को भूलकर किसी और के लिए जीना सही नहीं। बैलेंस जरूरी है।
मूलांक 7- 2026 बाहर से शांत लगेगा, लेकिन अंदर बहुत कुछ बदल देगा। आप खुद को ज्यादा समझने लगेंगे। ध्यान, आत्मचिंतन और अकेले वक्त से आपको ताकत मिलेगी।
मूलांक 8- यह साल आसान नहीं है, लेकिन बेकार भी नहीं है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, दबाव रहेगा, लेकिन साल के आखिर में आपको लगेगा- “हां, ये मेहनत सही थी।”
मूलांक 9- 2026 आपके लिए पुराने अध्याय बंद करने का साल है। गुस्सा, शिकायतें, अधूरा अतीत- इन सबको छोड़ना होगा। तभी नई शुरुआत संभव होगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन