Numerology Horoscope 1 January 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth अंकराशि: 1 से 9 मूलांक वालों का 1 जनवरी का दिन कैसा रहेगा? जन्म तिथि से जानें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंकराशि: 1 से 9 मूलांक वालों का 1 जनवरी का दिन कैसा रहेगा? जन्म तिथि से जानें राशिफल

  • Horoscope Numerology 1 January 2025 : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Tue, 31 Dec 2024 02:11 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अंकराशि: 1 से 9 मूलांक वालों का 1 जनवरी का दिन कैसा रहेगा? जन्म तिथि से जानें राशिफल

Numerology Horoscope 1 January 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 1 से 9 मूलांक वालों का 1 जनवरी का दिन कैसा रहेगा? जन्म तिथि से जानें राशिफल-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?

मूलांक-1: मूलांक 1 वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। परंतु फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक-2: मूलांक 2 वाले अति उत्साही होने से बचें। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आत्मसंयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

मूलांक-3: मूलांक 3 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। विदेश से कारोबार संतोषजनक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक-4: मूलांक 4 वाले परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है।

मूलांक-5: मूलांक 5 वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा।

मूलांक-6: मूलांक 6 वालों के मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मूलांक-7: मूलांक 7 वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology Horoscope 2025 : जानें कैसा रहेगा 2025 8 मूलांक वालों के लिए
ये भी पढ़ें:2025 मूलांक 5 वालों के लिए रहेगा उतार-चढ़ाव से भरा, हनुमान जी की करें उपासना

मूलांक-8: मूलांक 8 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। किसी पैतृक कारोबार की पुन शुरुआत हो सकती है। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक व शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक-9: मूलांक 9 वाले धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!