numerology girls of this mulank create unique identity and have golden luck अंक ज्योतिष: समाज में अलग पहचान बनाती हैं इस मूलांक की लड़कियां, सोने की तरह चमकती है किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: समाज में अलग पहचान बनाती हैं इस मूलांक की लड़कियां, सोने की तरह चमकती है किस्मत

किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 माना जाता है। अंक शास्त्र में मूलांक 7 की लड़कियों को खास तौर पर भाग्यशाली और अलग पहचान बनाने वाली माना गया है।

Fri, 10 April 2026 03:18 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: समाज में अलग पहचान बनाती हैं इस मूलांक की लड़कियां, सोने की तरह चमकती है किस्मत

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो 1 से 9 के बीच होता है। यह मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन की दिशा के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देता है। मूलांक की गणना जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर की जाती है। जैसे यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1+1 = 2 होगा। आज हम मूलांक 7 की लड़कियों के बारे में बताएंगे। किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 माना जाता है। अंक शास्त्र में मूलांक 7 की लड़कियों को खास तौर पर भाग्यशाली और अलग पहचान बनाने वाली माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: स्वभाव से शांत और दिल जीतने में माहिर होते हैं 7 तारीख को जन्मे लोग

स्वामी ग्रह और प्रभाव

अंक ज्योतिष के मुताबि, मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु होता है। इस वजह से इन लड़कियों पर केतु का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। इनके भीतर आध्यात्मिक झुकाव अधिक होता है और ये जीवन के गहरे पहलुओं को समझने की कोशिश करती हैं। साथ ही, इन्हें भाग्य का भी अच्छा साथ मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: मूलांक 5 वालों के लिए कौन सा रत्न पहनना होता है शुभ, ना करें ये गलत

जीवन और व्यक्तित्व

मूलांक 7 की लड़कियां स्वभाव से बुद्धिमान, समझदार और संवेदनशील होती हैं। कहा जाता है कि इनके जन्म से ही परिवार, खासकर पिता की किस्मत में सुधार आने लगता है। शादी के बाद ये अपने जीवनसाथी के लिए भी भाग्यशाली साबित होती हैं। ये अपने परिवार के प्रति समर्पित रहती हैं और हर जिम्मेदारी को अच्छे से निभाती हैं।

करियर और सफलता

ये लड़कियां मेहनती और लक्ष्य के प्रति गंभीर होती हैं। किसी भी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता रखती हैं। हालांकि, इन्हें जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अपनी समझदारी और धैर्य से ये हर मुश्किल को पार कर लेती हैं और सफलता हासिल करती हैं।

धन और समृद्धि

मान्यता है कि मूलांक 7 की लड़कियों पर कुबेर देव की विशेष कृपा रहती है। कुबेर देव को धन और वैभव का देवता माना जाता है, इसलिए इनकी कृपा से इन लड़कियों को जीवन में आर्थिक सुख-सुविधाएं और समृद्धि प्राप्त होती है।

अन्य खूबियां

मूलांक 7 की लड़कियां अपनी बातचीत के अंदाज से लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं और आसानी से किसी को भी प्रभावित कर लेती हैं। ये स्वभाव से साहसी होती हैं और दूसरों की सलाह सुनने के बावजूद अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हैं। अक्सर इनके निर्णय सही साबित होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: इन तारीखों को जन्मे लोग होते हैं बेहद स्वाभिमानी, गुरु की कृपा से च

घूमना फिरना है पसंद

इन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है और यात्रा के दौरान ये खुलकर खर्च करती हैं, खासकर खरीदारी में। हालांकि, सामान्य दिनों में ये अपने खर्चों को लेकर काफी संतुलित और सजग रहती हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!